{"_id":"5c9be4dabdec221402335414","slug":"kamaal-r-khan-tweet-on-bjp-leader-giriraj-singh-begusarai-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमाल आर खान ने भाजपा नेता गिरिराज सिंह पर ली चुटकी, हुआ बवाल तो डिलीट कर दिया ट्वीट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कमाल आर खान ने भाजपा नेता गिरिराज सिंह पर ली चुटकी, हुआ बवाल तो डिलीट कर दिया ट्वीट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kamaal R Khan, Giriraj Singh
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान होते ही सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ मैदान में उतर गई हैं। इन दिनों हर पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर माथापच्ची हो रही है। मनमानी जगह से टिकट न मिलने से कुछ नेताओं के बागी तेवर भी सामने आ रहे हैं। बीजेपी के बेगूसराय से उम्मीदवार गिरिराज सिंह भी इसी बात को लेकर नाराज दिखे। इस मामले पर खिंचाई करते हुए पहले कमाल खान ने ट्वीट किया और बाद में उसे डिलीट कर दिया।
2 of 5
अमित शाह-गिरिराज सिंह
- फोटो : ANI
गिरिराज सिंह अपनी सीट बदले जाने से पहले नाराज थे लेकिन बाद बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने ऐलान किया कि सारे मसले सुलझा लिए गए हैं। लेकिन हमेशा अपनी बातों और ट्वीट को लेकर विवादों में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर-प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने Twitter पर गिरिराज सिंह से चुटकी ली।
3 of 5
कमाल आर खान
- फोटो : कमाल आर खान
कमाल आर खान ने लिखा- 'हमेशा लोगों को पाकिस्तान भेजने वाले गिरिराज सिंह बेगूसराय भेजे जाने पर ही रोने लगे हैं! इंटरव्यू भी रोते रोते दे रहे हैं। करनी आगे आ गई साहब की।' कमाल आर खान का यह ट्वीट जमकर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कमाल आर खान
- फोटो : कमाल आर खान
कमाल राशिद खान अपने बेतुके बयानों से चर्चा बटोरने में कामयाब रहते हैं। वह अक्सर अपने वजन के हिसाब से ज्यादा बोलते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर उनका ट्रोल होना ही उनकी पब्लिसिटी का सबसे बड़ा हथकंडा है। बीते दिनों उन्होंने अभिनेता इरफान खान, नवाजदुद्दीन सिद्दीकी, नसीरुद्दीन शाह और दिवंगत ओम पुरी पर निशाना साधा जिससे यूजर्स भड़क उठे थे। बाद में उन्होंने इस ट्वीट को भी डिलीट कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
केआरके
- फोटो : SELF
केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था- 'इरफान, नवाजुद्दीन, ओम पुरी और नसीरुद्दीन, ये सभी अभिनेता आराम नगर से हैं, सब एक प्रकार का अभिनय करते हैं, सब एक ही माल फूंकते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।