फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेणुका शहाणे ने आशुतोष राणा से की थी दूसरी शादी, उम्र में 4 साल छोटे एक्टर से ऐसे हुआ था प्यार

Thu, 28 Mar 2019 01:13 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 28 Mar 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
Renuka Sahane birhthday special And her love Story to Ashutosh Rana
Ashutosh Rana, Renuka Sahane - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेणुका शहाणे अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने तीखे बयानों के लिए मशहूर हैं। रेणुका को सलमान खान और माधुरी दीक्षित की ब्लॉक बस्टर फिल्म, हम आपके हैं कौन से बड़ी पहचान मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान की भाभी का किरदार निभाया था। रेणुका ने 2001 में दिग्गज एक्टर आशुतोष राणा से शादी की थी। ये रेणुका की दूसरी शादी थी। आइए जानते हैं इनकी दिलचस्प लव स्टोरी...
Renuka Sahane birhthday special And her love Story to Ashutosh Rana
Ashutosh Rana, Renuka Sahane - फोटो : social media

रेणुका शहाणे का जन्म 27  मार्च 1965 को महाराष्ट्र में हुआ था। रेणुका की गिनती बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे एक्टर्स में होती है। उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज से आर्ट्स (साइकोलॉजी मेजर) और फिर मुंबई यूनिवर्सिटी से क्लीनिकल साइकोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रेणुका ने 25 मई 2001 को बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा से शादी की थी। दोनों की मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय तक आशुतोष तो रेणुका के काम के बारे में जानते थे लेकिन रेणुका उन्हें नहीं जानती थीं।

Renuka Sahane birhthday special And her love Story to Ashutosh Rana
Ashutosh Rana, Renuka Sahane - फोटो : social media

एक वेबसाइट के मुताबिक, डायरेक्टर रवि राय ने दीवाली पार्टी आयोजित की जहां आशुतोष नहीं पहुंच सके। इसके अगले दिन आशुतोष ने वॉयस मेल के जरिए रेणुका को दीवाली की शुभकामनाएं दीं। यहीं से दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। आखिरकार लगभग 3 महीने फोन पर बात करने के बाद दोनों ने फिर से मुलाकात की। रेणुका ने था बताया कि थोड़ा अजीब लगा लेकिन मैंने उन्हें फोन किया और हम दोनों ने लगभग 1 घंटे तक फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि वो दिन बहुत अच्छे थे, हम दोनों अपने बिजी शेड्यूल के चलते केवल फोन पर ही बात कर पाते थे और आखिरकार 31 दिसंबर 1998 को हम दोनों मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Renuka Sahane birhthday special And her love Story to Ashutosh Rana
Ashutosh Rana, Renuka Sahane - फोटो : social media

रेणुका पहले से शादीशुदा थीं लेकिन बहुत कम समय में ही उनकी शादी टूट गई थी। रेणुका आशुतोष के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ संदेह में थीं लेकिन आशुतोष को दोनों के रिश्ते को लेकर किसी तरह का कोई संदेह नहीं था। रेणुका की मां उनकी शादी को लेकर थोड़ी परेशान थीं। इसलिए नहीं क्योंकि यह उनकी दूसरी शादी थी बल्कि इसलिए कि आशुतोष मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव से थे और उनके परिवार में 12 लोग हैं। 

विज्ञापन
Renuka Sahane birhthday special And her love Story to Ashutosh Rana
Ashutosh Rana, Renuka Sahane - फोटो : social media
इसके लगभग ढाई साल के बाद दोनों ने आशुतोष के गांव दमोह में शादी कर ली। दोनों के 2 बेटे शौर्यमन और सत्येंद्र हैं।  रेणुका आशुतोष से लगभग 4 साल बड़ी हैं। रेणुका की उम्र 56 साल है जबकि आशुतोण 51 साल के हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed