{"_id":"5c9bc038bdec2214422faf95","slug":"mtv-roadies-real-heroes-contestant-sarang-want-to-slay-priyanka-chopra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा को जान से मारना चाहता है ये शख्स, 'रोडीज रियल हीरोज' में हुआ खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा को जान से मारना चाहता है ये शख्स, 'रोडीज रियल हीरोज' में हुआ खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर हो चुकी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा हो रहा है। वह इन दिनों कई इंटरनेशनल शो में नजर आ रही हैं। लेकिन इस बीच एक शख्स प्रियंका चोपड़ा से इतना नाराज है कि उन्हें मारना चाहता है। और इस बात के लिए उसके पास एक बड़ी वजह भी है।
2 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : social media
MTV का पॉपुलर शो 'रोडीज रियल हीरोज' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच शो का एक ऑडिशन प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कंटेस्टेंट बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करता हुआ नजर आ रहा है।
3 of 5
neha dhupia
एमटीवी के ऑफिशियल अकाउंट में शेयर वीडियो में कंटेस्टेंट सारंग से नेहा धूपिया पूछती हैं कि आपने फॉर्म में लिखा है कि आप प्रियंका चोपड़ा को मार देना चाहते हो। नेहा कंटेस्टेंट से इसकी वजह पूछती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
इसके जवाब में कंटेस्टेंट सारंग कहता है कि मैंने बतौर प्रोफेशनल डांसर प्रियंका चोपड़ा साथ काम किया है। उनके साथ काम करने का मेरा अनुभव बहुत बुरा रहा। हमने भूखे रहकर 24 घंटे डांस रिहर्सल की थी। आखिरी वक्त में प्रियंका ने स्टेप्स को बदल दिए। उनकी वजह कई बार परेशानी होती थी।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : social media
नेहा ने सारंग की बातें सुनने के बाद पूछा कि आप क्या कहना चाहते हैं। उन्हें एटीट्यूड इश्यू था या क्या था। सारंग ने कहा, "हां उन्हें एटीट्यूड इश्यू है। वो खुद को हम सबसे अलग और हमें साइड रखकर चलती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।