{"_id":"5c9ba652bdec22145c46e317","slug":"bombay-high-court-hearing-on-pm-modi-biopic-on-29-march","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' की मुश्किलें बढ़ीं, बॉम्बे हाईकोर्ट में रिलीज डेट पर 29 को सुनवाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' की मुश्किलें बढ़ीं, बॉम्बे हाईकोर्ट में रिलीज डेट पर 29 को सुनवाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 27 Mar 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
pm modi biopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। अब फिल्म के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सतीश गायकवाड़ ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका के आधार पर इस मामले पर 29 मार्च को सुनवाई की जाएगी। फिल्म का विरोध इसलिए किया जा रहा है क्योंकि यह देश के आम चुनाव के दौरान रिलीज होने जा रही है। इसके रिलीज होने से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। फिल्म मतदाताओं को भी प्रभावित कर सकती है।
2 of 5
पीएम मोदी की बायोपिक की शूटिंग के दौरान विवेक ओबेरॉय खा रहे ऐसा खाना
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले कांग्रेस भी फिल्म के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवा चुकी है। इस फिल्म को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भेजी गई है। वही, चुनाव आयोग ने फिल्ममेकर्स को जवाब देने के लिए 30 मार्च तक का समय दिया है। दक्षिण राज्य की पार्टी डीएमके भी फिल्म पर आपत्ति जता चुकी है। वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना भी फिल्म को रोकने की धमकी दे चुकी है।
Bombay High Court to hear plea against the release of the film 'PM Narendra Modi' on 29 March 2019. pic.twitter.com/4eyQFZl59z
इससे पहले बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' को लेकर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था 'मैं आश्चर्यचकित हूं कि फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर में मेरा नाम लिखा गया है, जबकि मैंने इस फिल्म के लिए कोई गाना नहीं लिखा है।' गीतकार ने ट्रेलर के अंत का एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें उनका नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : twitter
वहीं, विपक्ष के फिल्म को बैन करने की मांग पर अभिनेता विवेक ने कहा था कि 'हम फिल्ममेकर्स हैं और वे विपक्षी पार्टियों के राजनेता हैं, वे अपना काम कर रहे हैं और हम अपना काम कर रहे हैं, हम बस अपनी फिल्म की कहानी को सही तरीके से लोगों के सामने पेश करने की कोशिश कर रहे हैं, मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा, लेकिन अभी हम सिर्फ अपनी फिल्म पर ही ध्यान दे रहे हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
Vivek Oberoi
आगामी 5 अप्रैल को बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' रिलीज होने जा रही है। होली के दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसके बाद से फिल्म के गाने भी लॉन्च किए गए। ऐसे में सलमान खान की अधुरी फिल्म 'दस' का एक गाना 'सुनो गौर से दुनिया वालो' का इस्तेमाल फिल्म में बिना इजाजत किया गया। खबर है कि सलमान खान इस बात से बेहद नाराज हुए। इस फिल्म मे पीएम मोदी का किरदार विवेक ओबेरॉय कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।