फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के होकर भी भारतीय नहीं हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, जानिए क्या है बड़ी वजह

Tue, 26 Jan 2021 01:48 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 26 Jan 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
Alia bhatt deepika padukone akshay kumar and others Bollywood stars who don't have voting rights in India
बॉलीवुड स्टार्स वोटिंग लिस्ट में नाम नहीं - फोटो : फाइल

यूं तो बॉलीवुड स्टार्स किसी पहचान के मोहताज नहीं, उनका नाम बच्चे-बच्चे को याद रहता है।  लेकिन देश में वोट डालने या बाकी सरकारी काम के लिए पहचान पत्र की जरूरत होती है। ऐसे में बात करेंगे उन बॉलीवुड स्टार्स की जिनका वोटिंग लिस्ट में दूर-दूर तक नाम नहीं है। इनमें बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है।

Alia bhatt deepika padukone akshay kumar and others Bollywood stars who don't have voting rights in India
deepika padukone - फोटो : instagram

बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क में हुआ था। जन्म के लगभग एक साल बाद ही वह अपनी फैमिली के साथ बेंगलुरु शिफ्ट हो गई थीं। लेकिन उनके पास डेनमार्क की नागरिकता और पासपोर्ट है। ऐसे में वह यहां वोट नहीं डाल सकतीं। बता दें कि उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत शाहरुख खान संग फिल्म "ओम शांति ओम" से की थी।

Alia bhatt deepika padukone akshay kumar and others Bollywood stars who don't have voting rights in India
katrina kaif - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ का जन्म हॉन्गकॉन्ग में हुआ था उनके पिता कश्मीर के एक बिजनेसमैन हैं और उनकी मां एक वकील हैं। 14 साल की उम्र में कटरीना एक हवाई ब्यूटी कॉन्टेस्ट की विजेता रहीं। जिसके बाद उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। अभिनेत्री कटरीना कैफ का नाम भी नदारद है। उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है जिसके चलते उनके पास भारत का मताधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia bhatt deepika padukone akshay kumar and others Bollywood stars who don't have voting rights in India
jacqueline fernandez - फोटो : instagram

जैकलीन फर्नांडिस का जन्म 11 अगस्त 1985 मे मनामा (बहरीन) में हुआ था। जैकलीन साल 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकी हैं। 2009 में वो पहली बार बॉलीवुड फिल्म 'अलादीन' मे नजर आईं। उनके पास श्रीलंका की नागरिकता है। बता दें कि उनके पिता एलरॉय फर्नांडिस एक श्रीलंकन तमिलियन हैं और उनकी मां किम मलेशिया से हैं।

विज्ञापन
Alia bhatt deepika padukone akshay kumar and others Bollywood stars who don't have voting rights in India
Nargis Fakhri - फोटो : amar ujala mumbai

अभिनेत्री नरगिस फाखरी का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ। नरगिस ने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में मॉडलिंग से की। उनके पास भी भारतीय नागरिकता नहीं है। उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट और नागरिकता है। ऐसे मे उन्हें भारत में वोट डालने का अधिकार नहीं है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed