फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt 2024: ‘कॉफी विद करण’ में नहीं मिले इन सवालों के जवाब, ‘जिगरा’ के बाद आलिया की ये फिल्में कतार में?

Thu, 16 Nov 2023 08:29 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Thu, 16 Nov 2023 08:29 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt did not talk about her upcoming films in KWK 8 jigra Baiju Bawra Jee Le Zara Brahmastra Part 2 Dev
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता, निर्देशक करण जौहर अपनी फिल्म और टैलेंट कंपनी की फिल्मों और कलाकारों की अपने शो ‘कॉफी विद करण’ के जरिये खूब हवा बनाते हैं लेकिन इस शो का कोई खास फायदा इन कलाकारों को होता अब दिखता नहीं है। शो को देखने वाले दर्शकों की संख्या साल दर साल घटती बताई जा रही है और करण भी इस शो की ब्रांडिंग पर कायम रहते हुए सिनेमा के ऐसे चेहरों को शो पर लाते नहीं है जो दर्शकों को सिनेमा के बारे में कुछ ढंग का ज्ञान दे सकें। चुगलखोरी, टांग खिंचाई और सस्ते टोटकों का शो बने चुके ‘कॉफी विद करण’ के पिछले एपिसोड में आलिया भट्ट भी आईं। लोगों को उम्मीद थी कि आलिया इस शो में अपनी आने वाली फिल्मों पर कुछ बात करेंगी, लेकिन किसी को नहीं पता कि आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में कौन सी हैं?

Alia Bhatt did not talk about her upcoming films in KWK 8 jigra Baiju Bawra Jee Le Zara Brahmastra Part 2 Dev
आलिया भट्ट-रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री आलिया भट्ट की साल 2023 में सिर्फ दो ही फिल्में रिलीज हो पाई हैं।  जिसमें से एक निर्माता-निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' थियेटर में घिसट घिसट कर सौ करोड़ रुपये के आंकड़े को छू पाई। और, दूसरी  हॉलीवुड की फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ नेटफ्लिक्स  पर रिलीज हुई तो इसे दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया। आइए जानते हैं आलिया को लेकर इन दिनों कौन कौन सी फिल्में चर्चा में हैं, और उनकी प्रगति कैसी है..
Zoya Akhtar: 'द आर्चीज' में स्टार किड्स को कास्ट करने से पहले असमंजस में थीं जोया, इस कारण किया था काफी विचार

Alia Bhatt did not talk about her upcoming films in KWK 8 jigra Baiju Bawra Jee Le Zara Brahmastra Part 2 Dev
जिगरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जिगरा
निर्देशक वासन बाला की फिल्म 'जिगरा' को लेकर काफी चर्चाएं हैं। 'डार्लिंग्स' के बाद आलिया भट्ट इस फिल्म का निर्माण अपनी प्रोडक्शन कंपनी इटरनल सनशाइन और करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के साथ कर रही है। आलिया भट्ट इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि जिगरा एक एक्शन फिल्म है और यह फिल्म अगले साल 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Ramiz Raja: मां-पिता के लिए मसाबा ने पूर्व PAK क्रिकेटर को फटकारा, जानिए नीना गुप्ता-विव रिचर्ड्स की लव स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt did not talk about her upcoming films in KWK 8 jigra Baiju Bawra Jee Le Zara Brahmastra Part 2 Dev
आलिया भट्ट-रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बैजू बावरा
बताते हैं कि पिछले कई वर्षों से फिल्म 'बैजू बावरा' पर काम कर रहें निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की इस फिल्म की शूटिंग की तैयारी जोर शोर से चल रही है। यह एक म्यूजिकल पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड भूमिका में है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में नयनतारा भी एक खास किरदार में नजर आ सकती हैं। ऐसी चर्चा है कि  फिल्म 'जिगरा' की शूटिंग खत्म होने के बाद आलिया भट्ट इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती हैं, बशर्ते तब तक ‘हीरामंडी’ की रिलीज तय हो जाए। फिलहाल इस फिल्म के बारे में न तो कोई आधिकारिक घोषणा है और न ही भंसाली की निर्माणाधीन सीरीज ‘हीरामंडी’ की रिलीज की तारीख ही सामने आई है।
Ashlesha Thakur: जवान हो गई फैमिली मैन तिवारी जी की बिटिया, हीरो संग नैन मटक्का करने को सीख ली ये वाली भाषा

विज्ञापन
Alia Bhatt did not talk about her upcoming films in KWK 8 jigra Baiju Bawra Jee Le Zara Brahmastra Part 2 Dev
जी ले जरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जी ले जरा
'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की तर्ज पर फरहान अख्तर ने काफी समय पहले फिल्म 'जी ले जरा' की घोषणा तो कर दी, लेकिन अभी तक इस फिल्म की शूटिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं नहीं है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग भी अगले साल ही शुरू हो पाएगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका होगी। इस फिल्म की कहानी रोड ट्रिप पर जाने वाली तीन महिलाओं के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे। रीमा कागती और जोया अख्तर ने इस फिल्म की कहानी लिखी। चर्चा मुंबई में ये भी रही है कि प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का हाल देखने के बाद इस फिल्म को बंद किया जा चुका है।
Jio Cinema: जियो सिनेमा एप पर अब बच्चों के मनोरंजन की भरमार, तीन हजार घंटे से बचपन होगा मालामाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed