फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: 'स्पीक अप फॉर एनिमल्स' प्रिंट की टी-शर्ट पहनने पर ट्रोल हुईं आलिया, लोग ने बताया हिप्पोक्रेट

Sat, 08 Apr 2023 11:17 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 08 Apr 2023 11:17 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt got brutally trolled for wearing Speak Up For Animals shirt while carrying leather bag
आलिया भट्ट - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर चर्चा में चल रही हैं। अभिनेत्री आए दिन मीडिया में स्पॉट होती रहती हैं। हालांकि, आलिया मीडिया के सामने काफी सोच समझकर ड्रेसअप होकर आती हैं, लेकिन फिर भी उनसे काफी बड़ी गलती हो गई, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। 

Alia Bhatt got brutally trolled for wearing Speak Up For Animals shirt while carrying leather bag
आलिया भट्ट - फोटो : social media

यह कोई पहली बार नहीं है, जब अभिनेत्री इस तरह ट्रोल हो रही हैं। इससे पहले आलिया अपनी जनरल  नॉलेज को लेकर भी ट्रोल्स का शिकार हो चुकी हैं। एक शो में उनसे देश के नेताओं को लेकर सवाल किया गया था, इसपर आलिया ने गलत जवाब दिया था। हालांकि, गुजरते वक्त के साथ अभिनेत्री ने इसमें काफी सुधार किया है, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वह एक बार फिर लोगों के तंज का शिकार हो गई हैं। 

Allu Arjun Birthday: इन 10 फिल्मों ने बनाया अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया सुपरस्टार, हिंदी डब पर करोड़ों लट्टू

Alia Bhatt got brutally trolled for wearing Speak Up For Animals shirt while carrying leather bag
आलिया भट्ट - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की गिनती स्मार्ट एक्ट्रेसेस में की जाती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने पति संग रणबीर कपूर संग मीडिया में स्पॉट की जाती हैं। हाल ही में, सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर यूजर्स उन्हें हिप्पोक्रेट कहकर उनपर तंज कस रहे हैं। दरअसल, वायरल इस वीडियो में आलिया एयरपोर्ट पर 'स्पीक अप फॉर एनिमल्स' प्रिंट की टी-शर्ट पहने हैं और अपने दूसरे हाथ में लेदर का बैग लिया हुआ है।

Preity Zinta: कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंचीं प्रीति जिंटा, साझा किया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt got brutally trolled for wearing Speak Up For Animals shirt while carrying leather bag
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया की इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘एक तरफ तो मैम ज्ञान दे रही हैं और वहीं, दूसरी तरफ जानवरों के प्रति अपना प्रेम भी साफ जाहिर कर रही हैं। इस दोहरेपन के लिए मैम को मेरा सलाम।’ दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यहां एनिमल से मतलब रणबीर कपूर की फिल्म से है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘ऑड डे पर जानवरों की सुरक्षा की बात और ईवन डे पर लेदर का बैग।’ 


 
विज्ञापन
Alia Bhatt got brutally trolled for wearing Speak Up For Animals shirt while carrying leather bag
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

आपको बता दें कि आलिया अपनी आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे। बताते चले कि  आलिया गली बॉय के चार साल बाद रणवीर के साथ फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed