{"_id":"5abb2fcb4f1c1b264e8b4a7f","slug":"alia-bhatt-has-made-this-pact-with-ranbir-kapoor-ex-girlfriends-deepika-padukone-and-katrina-kaif","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर कपूर से अफेयर की खबरों के बीच आलिया ने उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स से कर डाली यह डील","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर कपूर से अफेयर की खबरों के बीच आलिया ने उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स से कर डाली यह डील
Wed, 28 Mar 2018 05:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
alia bday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रहे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का अफेयर इन दिनों सुर्खियों में है। दिलचस्प बात यह है कि आलिया भट्ट रणबीर कपूर की दो एक्स गर्लफ्रेंड्स- दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ की भी बेस्ट फ्रेंड हैं। माना जा रहा था कि रणबीर कपूर से नजदीकियों की वजह से आलिया भट्ट की दोस्ती पर असर पड़ सकता है। मगर असलियत कुछ और ही है।
2 of 5
Alia Bhatt
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने कहा, 'मुझे कभी भी ऐसी फिल्म ऑफर नहीं की गई जिसमें दो या उससे ज्यादा एक्ट्रेसेज हों। मैं ऐसी फिल्म करना चाहती हूं जिसमें सिर्फ महिलाएं हों।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है ऐसी फिल्म में काम करना मजेदार होगा।'
3 of 5
alia bhatt injury
जब आलिया से पूछा गया कि वह किस हीरोइन के साथ काम करना चाहेंगी तो उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के साथ एक समझौता किया है। एक्ट्रेस ने कहा, 'कटरीना (कैफ) मेरे करीबी दोस्तों में से हैं। हम हमेशा साथ फिल्म करने की बातें करते हैं। ऐसा ही रिश्ता दीपिका (पादुकोण) से भी है।' उन्होंने कहा, 'ऐसी पावरफुल महिलाओं के साथ काम करना शानदार होगा। मैंने दीपिका और कटरीना के साथ पैक्ट किया है हम साथ में फिल्में करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alia bhatt injury
बॉलीवुड फिल्मों में एक्ट्रेसेज को ऑफर हो रहे दमदार किरदारों पर आलिया ने कहा, 'वैसे तो हीरोइनों को मिलने वाले किरदारों में सुधार हुआ है मगर अभी भी लंबा सफर तय करना है।' उन्होंने कहा, 'सबसे अच्छी बात यह है कि अब एक्ट्रेसेज एक दूसरे के साथ खड़ी हैं। मैं चिक-फ्लिक (जिस फिल्म की लीड किरदार महिला हो) में काम करने के लिए हमेशा तैयार हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
Alia, Ranbir
आलिया भट्ट ने हाल ही में बुल्गारिया में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी की है। इसकी शूटिंग के दौरान उनके कंधे में चोट भी लगी। हालांकि, वह मुंबई लौटते ही रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग में जुट गई हैं। गौरतलब है कि जल्द लोगों को मल्टी-एक्ट्रेसेज वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' लोगों को देखने मिलेगी। करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया स्टारर इस फिल्म को एकता कपूर और रिया कपूर ने मिलकर प्रोड्यूज किया है। यह फिल्म 1 जून को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।