सब्सक्राइब करें

Heart Of Stone: आलिया की विश्व सिनेमा में लंबी छलांग, नेटफ्लिक्स पर 'गैल गैडॉट' के साथ होगा डिजिटल डेब्यू

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 08 Mar 2022 07:47 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt makes Hollywood debut with Netflix film Heart of Stone With Gal Gadot and Jamie Dornan
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में अभिनय को लेकर आलोचनाएं और तारीफें दोनों खूब पा रहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट का डिजिटल डेब्यू ओटीटी नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है। इसी ओटीटी पर हाल ही में वरिष्ठ अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ से अपना डिजिटल डेब्यू किया है। आलिया को ये मौका हॉलीवुड अभिनेत्री गैल गैडॉट के साथ मिला है। दोनों अभिनेत्रियां जल्द ही नेटफ्लिक्स की पेशकश ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में साथ नजर आएंगी।

Trending Videos
Alia Bhatt makes Hollywood debut with Netflix film Heart of Stone With Gal Gadot and Jamie Dornan
आलिया भट्ट - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा की चोटी की अभिनेत्रियों में शुमार आलिया भट्ट की हालिया रिलीज फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनकी कास्टिंग को लेकर तमाम दर्शक एक राय नहीं हैं। लेकिन, अपनी उम्र से कहीं अधिक परिपक्व इस किरदार को करने में आलिया ने जान लड़ा दी है। फिल्म का कारोबार जैसा भी रहे लेकिन इस फिल्म में आलिया के अभिनय से लोग नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। फिल्म भारत और विदेश में फिल्म के सिनेमाघरो में वितरण के अधिकारों और फिल्म को सिनेमाघरों में दिखाने के खर्चे भी नहीं वसूल पाई है लेकिन इसके निर्माताओं को लगता है कि फिल्म लंबी दूरी में कामयाब जरूर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt makes Hollywood debut with Netflix film Heart of Stone With Gal Gadot and Jamie Dornan
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने महामारी के दौरान रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में तमाम दूसरी फिल्मों से बेहतर कारोबार का है। इससे पहले रिलीज हुईं आलिया की दो फिल्में ‘सड़क 2’ और ‘कलंक’ बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप रही हैं। तीन साल पहले आई उनकी फिल्म ‘गली ब्वॉय’ जरूर ब्लॉकबस्टर फिल्म ही थी। अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध ये फिल्म भारत की तरफ से ऑस्कर पुरस्कारों में भी आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजी गई थी।

Alia Bhatt makes Hollywood debut with Netflix film Heart of Stone With Gal Gadot and Jamie Dornan
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अब गैल गैडॉट के साथ आलिया को काम करने का मौका मिलने को भले उनकी टीम एक बड़ी उपलब्धि की तरह प्रचारित कर रही हो लेकिन समीक्षकों की मानें तो आलिया हर मायने में गैल गैडॉट से बेहतरीन अभिनेत्री हैं। आलिया की विश्व सिनेमा में इस एंट्री पर भारतीय सिनेमा की भी नजर रहेगी और उनका बेहतरीन अभिनय देखने को दुनिया भर में फैले हिंदी सिनेमा के प्रशंसक भी उत्सुक हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed