देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3277 नए मामले सामने आए हैं और 127 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 62,939 हो गई है, जिनमें 41,472 सक्रिय हैं, 19,358 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2109 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से लॉकडाउन की अवधि तीसरी बार बढ़ाई जा चुकी है। ऐसा होने से सबसे ज्यादा परेशान दिहाड़ी मजदूर और गरीब जनता हो रही है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने सरकार के इस फैसले पर अपनी राय रखी है।
लॉकडाउन को लेकर आलिया भट्ट की मां ने सरकार पर उठाए सवाल, बाद में की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी राजदान ने लॉकडाउन के फैसले को गलत बताते हुए ट्वीट किया, 'आप इतनी बड़ी आबादी को बिना किसी ठोस योजना के लोकडॉउन के तहत बंद नहीं कर सकते। जो कमा नहीं सकते, जो खा नहीं सकते, उनके बारे में सोचना जरूरी है, उनके लिए योजना बनाना जरूरी है। लेकिन हैं कहा ऐसी कोई योजना?'
You cannot lockup a population of 1.38 billion people overnight without a plan. A plan that has to include feeding all those who cannot earn. Where is it ? @PMOIndia @OfficeofUT @TheDailyEye https://t.co/QBpkqHCC68
सरकार के फैसले पर जताई खुशी
Super news 🙏 https://t.co/5yuRsa1c7c
बता दें कि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को ट्वीट किया, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशों के मुताबिक रेलवे बेहद कम समय के नोटिस पर प्रतिदिन 300 श्रमिक विशेष रेलगाड़ियां चलाने के लिए बीते छह दिनों से तैयार है। उन्होंने कहा, 'मैं सभी राज्यों से अपील करता हूं कि अपने राज्यों में फंसे श्रमिकों को निकालने और वापस लाने की अनुमति दें ताकि अगले तीन-चार दिनों में हम उन सभी को वापस घर पहुंचा सकें।' ऐसे में सोनी राजदान ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए लिखा, 'सुपर न्यूज'।
याद दिला दें कि हाल ही सोनी राजदान की अपनी बेटी आलिया भट्ट के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें आलिया का वजन भी थोड़ा बढ़ा हुआ है। फोटो में आलिया पिंक सूट में अपनी मां के साथ खड़ी दिख रही हैं। फोटो में आलिया को पहली नजर में पहचानना थोड़ा मुश्किल है।
गौरतलब है कि सोनी राजदान महेश भट्ट की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने साल 1986 में शादी रचाई थी। सोनी आखिरी बार फिल्म वॉर में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने टाइगर श्रॉफ की मां का किरदार निभाया था। फिल्म वॉर में टाइगर के साथ ऋतिक रोशन जोरदार एक्शन करते नजर आए थे।
'मदर्स डे' पर कार्तिक आर्यन की मां हुईं नाराज, गुस्से में कहा कुछ ऐसा देखते रह गए अभिनेता