हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस खास दिन को सभी लोग अपनी मां को समर्पित करते हैं। इस खास मौके पर आम से लेकर खास तक सभी लोग अपनी मां के साथ तस्वीरें साझा करते हैं। उन्हें इस दिन की शुभकामनाएं देते हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्रिटीज खासकर अपने माता पिता के साथ इस दिन तस्वीरें साझा करते हैं। इस साल 10 मई को मदर्स डे मनाया गया। लेकिन इस मदर्स डे पर अभिनेता कार्तिक आर्यन की मां उनसे नाराज हो गईं।
मदर्स डे: मां से बोले कार्तिक आर्यन- 'लाख रुपये दोगी?' जवाब मिला- 'लात दूंगी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल मदर्स डे पर सभी सेलेब्रिटीज ने अपनी मां के साथ तस्वीरें साझा कर उन्हें मदर्स डे की बधाई दी। लेकिन कार्तिक आर्यन ने इसके उलट मदर्स डे पर अपनी मां को नाराज कर दिया। कार्तिक ने अपनी मां के साथ एक भी तस्वीर साझा नहीं की। जिससे उनकी मां नाराज हो गईं और कुछ ऐसा कह दिया कि अभिनेता भी हैरान रह गए। तो वहीं कार्तिक ने भी मां की नाराजगी को उनकी ममता बताया है।
दरअसल मदर्स डे पर कार्तिक ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में कार्तिक दिखाई दे रहे हैं और उनकी मां की आवाज को सुना जा सकता है। कार्तिक की मां उन्हें आवाज देते हुए कहती हैं 'कोकी मदर्स डे पर सभी ने अपनी मां के साथ सेल्फी डाली है, तूने क्यों नहीं डाली।' इस पर मां को जवाब देते हुए कार्तिक कहते हैं कि 'मुझे फोटो साझा करने के लाख रुपये मिलते हैं, दोगी क्या?' इस बात कर कार्तिक की मां फनी रिएक्शन देते हुए कहती हैं 'लात दूंगी, चुपचाप सेल्फी डाल।'
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
इस वीडियो को कार्तिक ने मदर्स डे के उपलक्ष्य में ही साझा किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में कार्तिक ने लिखा है, 'मां की ममता'। कार्तिक के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर सभी लोग काफी फनी रिएक्शन दे रहे हैं। वैसे कार्तिक इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर कई बार पहले भी साझा कर चुके हैं जिन्हें फैंस के द्वारा खूब पसंद किय जाता है।
गौरतलब है कि कार्तिक इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन कोई ना कोई पोस्ट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। उनकी हर पोस्ट को काफी पसंद भी किया जाता है। मदर्स डे वीडियो से पहले कार्तिक ने एक और फनी वीडियो साझा किया था जिसमें वो बड़ी ही शिद्दत से गिटार बजाते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो को भी खूब पसंद किया गया। हालांकि इस वीडियो की हकीकत तब सामने आती है जब पता लगता है कि कार्तिक सिर्फ गिटार बजाने की एक्टिंग कर रहे हैं।