{"_id":"5afa9b5f4f1c1be6408b5752","slug":"alia-bhatt-movie-raazi-made-these-records-know-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"4 दिन की कमाई के साथ ही आलिया भट्ट की 'राजी' के नाम दर्ज हुए कई रिकॉर्ड, यहां जानें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
4 दिन की कमाई के साथ ही आलिया भट्ट की 'राजी' के नाम दर्ज हुए कई रिकॉर्ड, यहां जानें
Tue, 15 May 2018 02:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 15 May 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : screengrab from Raazi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म 'राजी' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने बजट का पैसा निकाल कर कमाई शुरू कर दी है। फिल्म ने 4 दिन में ही 39 करोड़ की कमाई कर ली है। रिलीज के साथ ही आलिया भट्ट की राजी हर दिन एक नए रिकॉड बना रही है। आइए जानते हैं फिल्म के रिकॉड्स के बारें में...
2 of 5
raazi
3 दिन में 33 करोड़ कमाने वाली आलिया भट्ट की 'राजी' साल 2018 की पांचवी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी है। ये कामयाबी उन्हें तोहफे में नहीं मिली, बल्कि आलिया ने अपने बेहतरीन एक्टिंग टैलेंट और कड़ी मेहनत के दम पर कमाई है।
3 of 5
raazi
4 दिन में ही आलिया भट्ट की 'राजी' ने अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म '102 नॉट आउट' को पीछे छोड़ दिया है। आमिताभ बच्चन की फिल्म 4 मई को रिलीज हुई थी फिल्म को रिलीज हुए 2 हफ्ते बीत चुके हैं फिल्म की अब तक की कुल कमाई की बात करें तो इसकी कमाई 'राजी' के 4 दिन की कमाई के बराबर है। 102 नॉट आउट ने 38 करोड़ की कमाई की है वहीं राजी ने 4 दिन में 39 करोड़ की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट
पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' 8वें नंबर पर आती है। आलिया भट्ट की 7 फिल्में 'राजी' के मुकाबले पहले दिन ज्यादा कलेक्शन कर चुकी है। इसमें पहले नंबर पर है 'शानदार' जिसने पहले दिन 13.10 करोड़ की कमाई की थी। वहीं आखिरी में आती है 'हाईवे' जिसने 3.75 करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन
5 of 5
raazi
करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में साथ डेब्यू करने वाले वरुण धवन और आलिया भट्ट की गिनती मंझे हुए कलाकारों में होने लगी है लेकिन कमाई के मामले में आलिया वरुण धवन से आगे हैं। हाल ही में रिलीज हुई वरुण धवन स्टारर फिल्म अक्टूबर ने रिलीज वाले दिन करीब 5.04 करोड़ रुपए की कमाई की थी तो वहीं आलिया की राजी ने 7.53 करोड़ की कमाई करके वरुण धवन की फिल्म ओपनिंग को धूल चटा दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।