फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: 'हार्ट ऑफ स्टोन' के ट्रेलर में कम स्क्रीन टाइम पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, दिया यह बड़ा बयान

Sun, 18 Jun 2023 06:28 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 18 Jun 2023 06:28 PM IST
सार

'हार्ट ऑफ स्टोन' के ट्रेलर में आलिया भट्ट बेहद कम समय के लिए नजर आई हैं, जिससे फैंस खासा नाराज हैं। वहीं, अब इसे लेकर खुद एक्ट्रेस ने बड़ा खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Alia Bhatt on her short screen time in Gal Gadot film Heart of Stone trailer netflix jamie dornan
आलिया भट्ट-हार्ट ऑफ स्टोन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने साउथ में जलवा बिखेरने के बाद हॉलीवुड में भी अपने पांव जमाने की ठान ली है। एक्ट्रेस फिल्म 'हॉट ऑफ स्टोन' से अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं, जिसमें उनके साथ गैल गैडोट भी हैं। मूवी में आलिया को निगेटिव किरदार में देखा जाएगा। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी हुआ है, जिसमें आलिया ज्यादा दिखाई नहीं दे रही हैं। इसी को लेकर एक्ट्रेस से ट्रेलर लॉन्च पर सवाल पूछा गया, जिस पर आलिया का बयान अब सुर्खियां बटोर रहा है। 

Alia Bhatt on her short screen time in Gal Gadot film Heart of Stone trailer netflix jamie dornan
आलिया भट्ट-हार्ट ऑफ स्टोन - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट और गैल गैडोट की फिल्म 'हॉट ऑफ स्टोन' के ट्रेलर को ब्राजील में वार्षिक नेटफ्लिक्स कार्यक्रम टुडुम में प्रदर्शित किया गया। ट्रेलर में आलिया को मुख्य खलनायक की भूमिका मे देखकर जहां अधिकांश दर्शक हैरान थे, तो वहीं तमाम लोगों ने इसमें एक्ट्रेस के कम स्क्रीन टाइम को लेकर शिकायत की। इसी पर चुप्पी तोड़ते हुए आलिया ने बड़ा बयान दिया है। 

Alia Bhatt on her short screen time in Gal Gadot film Heart of Stone trailer netflix jamie dornan
आलिया भट्ट-हार्ट ऑफ स्टोन - फोटो : सोशल मीडिया

रेड कार्पेट इवेंट पर आलिया भट्ट से उनके कम स्क्रीन टाइम को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'वो तो होगा ही, लेकिन मैं इसके बारे में भी चिंतित नहीं हूं क्योंकि मुझे लगता है कि दिन के अंत में आपको यह समझना होगा कि कहानी क्या है, और कहानी आपको अंतिम फिल्म तक कैसे ले जाती है। यही बात मायने रखती है।'

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने खुद को बताया चीप लेबर, शाहरुख-सलमान से फीस की तुलना पर छूटी एक्टर की हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt on her short screen time in Gal Gadot film Heart of Stone trailer netflix jamie dornan
आलिया भट्ट-हार्ट ऑफ स्टोन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में आलिया भट्ट, केया धवन की भूमिका में नजर आने वाली हैं, जिसका मकसद सिर्फ बर्बादी फैलाना है। हाथ में बंदूक लिए आलिया अपने निगेटिव किरदार से फैंस का उत्साह बढ़ा रही हैं। वहीं, गैल गैडोट को फिल्म में एक सीक्रेट एजेंट के किरदार में देखा जाना है, जिसके लिए उसका एकमात्र प्यार उसका मिशन है। 

Rakul Preet Singh: अब तक दो बार उड़ चुकी है रकुल की शादी की अफवाह, फेक खबर सुनकर ऐसा था अभिनेत्री का रिएक्शन

विज्ञापन
Alia Bhatt on her short screen time in Gal Gadot film Heart of Stone trailer netflix jamie dornan
आलिया भट्ट-हार्ट ऑफ स्टोन - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' 11 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा आलिया जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके अपोजिट रणवीर सिंह होंगे। वहीं, आलिया की पाइपलाइन में जी 'ले जरा भी' है, जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा भी स्क्रीन साझा करती देखी जाएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed