फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने खुद को बताया चीप लेबर, शाहरुख-सलमान से फीस की तुलना पर छूटी एक्टर की हंसी

Sun, 18 Jun 2023 05:45 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 18 Jun 2023 05:45 PM IST
सार

मनोज बाजपेयी ने अपनी ओटीटी फीस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। साथ ही शाहरुख-सलमान खान से तुलना पर बड़ा बयान देते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Manoj Bajpayee call himself cheap labor reveals his ott fees and said this on comparision with SRK salman Khan
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

मल्टी टैलेंटेड एक्टर मनोज बाजपेयी एक के बाद एक बेहतरीन फिल्मों और सीरीज का हिस्सा बन लोगों का दिल जीत रहे हैं। एक्टर के प्रोजेक्ट्स और उसकी सफलता को देखकर लोग कयास लगा रहे हैं, कि उनकी फीस में अब काफी बढ़ोतरी हो गई होगी। हालांकि, अब इन सभी सवालों पर खुद मनोज ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' की सफलता और ओटीटी पर मिलने वाली फीस को लेकर बड़ा खुलासा करते नजर आए हैं। 

Manoj Bajpayee call himself cheap labor reveals his ott fees and said this on comparision with SRK salman Khan
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी को प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' से काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई। हालांकि, इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले एक्टर की फीस काफी कम थी। मनोज ने खुद खुलासा करते हुए बताया है कि लोकप्रियता के विपरीत उन्हें मंच की ओर से बेहद कम भुगतान किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी फीस शाहरुख खान या सलमान खान जैसे बड़े सितारों के बराबर नहीं थी। 

Manoj Bajpayee call himself cheap labor reveals his ott fees and said this on comparision with SRK salman Khan
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी से हालिया इंटरव्यू में उनके बैंक-बैलेंस को लेकर सवाल पूछा गया। यह सुनकर एक्टर हंस पड़े और कहा, 'भोसले और गली गुलियां जैसी फिल्में करके अमीर बनना संभव नहीं है।' इसके बाद इंटरव्यूअर ने एक्टर से कहा कि वह दुनिया के सबसे बड़े शो के एक्टर हैं, जिस पर मनोज ने बताया कि उन्हें अभी भी पर्याप्त भुगतान नहीं किया जा रहा है। 

Twinkle Khanna: ट्विंकल ने अक्षय की तारीफ में पढ़े कसीदे, मिस्टर खिलाड़ी से शादी करने की वजह का किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee call himself cheap labor reveals his ott fees and said this on comparision with SRK salman Khan
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी से सवाल पूछा गया कि क्या उन्हें 'द फैमिली मैन' के लिए शाहरुख खान या सलमान खान जितनी फीस मिली। तो इस पर मनोज ने कहा, 'ये ओटीटी वाले रेगुलर प्रोड्यूसर से कम नहीं हैं। वे बड़े सितारों को भुगतान करेंगे। द फैमिली मैन के लिए मेरे पास जिस तरह का पैसा होना चाहिए था, वह मुझे नहीं मिला।' 

Films: ये हैं भारतीय सिनेमा की हाई बजट वाली फिल्में, दर्शक भी मूवीज की भव्यता देख चौंके

विज्ञापन
Manoj Bajpayee call himself cheap labor reveals his ott fees and said this on comparision with SRK salman Khan
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किसी हॉलीवुड स्टार की फीस को लेकर कहा, 'गोरा आएगा, शो करेगा तो पैसे दे देंगे। ब्रांड्स की चाइना में फैक्टरी है और यहां चीप लेबर।' एक्टर ने हंसते हुए अपनी बात में जोड़ा, 'जैसे मैं यहां एक चीप लेबर हूं।' काम के मोर्चे पर बात करें तो, मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के सक्सेस को भुना रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed