फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fake PR Stories: मुंबई में अब शुरू हुआ ‘खबरों’ का जामताड़ा, फर्जी ईमेल आईडी बनाकर मशहूर शख्सियतों पर निशाना

Sun, 18 Jun 2023 05:41 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sun, 18 Jun 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
Fake PR Stories Gehana Vasisth faizan ansari and famous personalities targeted by cyber fraud by fake email ID
साइबर फ्रॉड - फोटो : Social media

ईमेल, एसएमएस और व्हाट्सऐप मैसेज के जरिये लाखों लोगों को चूना लगाने वाले ‘जामताड़ा गैंग’ जैसा एक गिरोह मुंबई फिल्म जगत में भी सक्रिय हो गया है। ये गिरोह फर्जी ईमेल आईडी बनाकर मीडिया घरानों को काल्पनिक लोगों के बयान भेज रहा है और इन बयानों में ऐसे लोगों को निशाने पर रख रहा है जो सुर्खियों में रहते हैं। ‘अमर उजाला’ की पड़ताल में पता चला है कि ये गिरोह मशहूर लोगों से इन बयानों को दबाने या आगे न प्रकाशित होने देने की मोटी रकम भी वसूल रहा है।

Fake PR Stories Gehana Vasisth faizan ansari and famous personalities targeted by cyber fraud by fake email ID
गहना वशिष्ठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल ये मामला सामने आया अभिनेत्री गहना वशिष्ठ की शादी को पब्लिसिटी स्टंट बताने वाले एक बयान से। ये बयान रस रानी चक्रवर्ती नामक कथित मॉडल की तरफ से ईमेल के जरिये भेजा गया। इस मामले में जब ‘अमर उजाला’ तहकीकात की तो पता चला कि रस रानी चक्रवर्ती नाम की कोई एक्टर है ही नहीं और न ही मेल भेजने वाली हरजीत कौर नाम की कोई पब्लिसिस्ट ही है।

Twinkle Khanna: ट्विंकल ने अक्षय की तारीफ में पढ़े कसीदे, मिस्टर खिलाड़ी से शादी करने की वजह का किया खुलासा


 
Fake PR Stories Gehana Vasisth faizan ansari and famous personalities targeted by cyber fraud by fake email ID
गहना वशिष्ठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने इस बारे में बताया, 'इस तरह की झूठी खबरें फैलाने का ये पहला मामला नहीं है।’ वह ये भी जानती हैं कि ये सब कौन करा रहा है। और यह सिलसिला लंबे अरसे से मनोरंजन जगत में चला आ रहा है। चाहे शर्लिन चोपड़ा की हो या किसी और बड़ी मॉडल की खबर। इस शख्स का काम ही है फर्जी वेब साइट बनाकर झूठी खबरें फैलाना।

Films: ये हैं भारतीय सिनेमा की हाई बजट वाली फिल्में, दर्शक भी मूवीज की भव्यता देख चौंके


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fake PR Stories Gehana Vasisth faizan ansari and famous personalities targeted by cyber fraud by fake email ID
गहना वशिष्ठ, फैजान अंसारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने कुछ दिन पहले फैजान अंसारी  से ब्याह रचा लिया। इस शादी को रस रानी चक्रवर्ती नाम की एक एक्टर ने पब्लिसिटी स्टंट बताया।  गहना वशिष्ठ कहती हैं, 'इस नाम की कोई लड़की है ही नहीं, अगर कोई होती हो समझ में आता कि इस तरह की बात करके खुद सुर्खियों में आना चाहती है। मुझे चार दिन पहले इसी शख्स का मैसेज आया था कि मीडिया वाले पूछ रहे हैं कि गहना की शादी पब्लिसिटी स्टंट है क्या? मैंने उसके मैसेज को तवज्जो नहीं दी तो उसने एक फेक आईडी के जरिए ऐसी खबर को हवा दी।’  

 

Naseeruddin Shah: 'वह हर मुश्किल में मेरे साथ खड़ी रही', नसीरुद्दीन शाह ने रत्ना पाठक की तारीफों के बांधे पुल

विज्ञापन
Fake PR Stories Gehana Vasisth faizan ansari and famous personalities targeted by cyber fraud by fake email ID
गहना वशिष्ठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गहना के मुताबिक, ‘यह शख्स लड़कियों को ब्लेकमैल करके उनसे पैसे वसूलता है। इस मामले में उसके ऊपर अब तक दर्जनों केस दर्ज हो चुके हैं। कुछ साल पहले वह अर्शी खान का मैनेजर भी था। अर्शी खान के पचास साल के पति वाले की खबर को उसने ही हवा दी थी।' 

Kangana Ranaut: 'टीकू वेड्स शेरू' की रिलीज से पहले कंगना रणौत को याद आए इरफान खान, एक्ट्रेस ने लिखा भावुक नोट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed