{"_id":"648ef00ca406f713a1009f9c","slug":"twinkle-khanna-appreciates-akshay-kumar-for-becoming-great-father-on-the-occasion-of-fathers-day-read-2023-06-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Twinkle Khanna: ट्विंकल ने अक्षय की तारीफ में पढ़े कसीदे, मिस्टर खिलाड़ी से शादी करने की वजह का किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Twinkle Khanna: ट्विंकल ने अक्षय की तारीफ में पढ़े कसीदे, मिस्टर खिलाड़ी से शादी करने की वजह का किया खुलासा
Sun, 18 Jun 2023 05:23 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Sun, 18 Jun 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की गिनती बी-टाउन के पावर कपल्स में होती है। दोनों एक-दूसरे की तारीफ करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। आज यानी 18 जून 2023 को दुनियाभर में फादर्स डे मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने पिता के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं इस खास मौके को बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं।
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
फादर्स डे के अवसर पर ट्विंकल ने अक्षय की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने इस बाद का खुलासा किया है कि किस वजह से ट्विंकल ने उनसे शादी की थी। अभिनेत्री सिनेमा से भले ही दूर हो, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है।
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
साझा की गई इस तस्वीर में ट्विंकल अक्षय को साइड हग किए हुए कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए अपने पति के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने कहा-"मिस्टर खिलाड़ी से शादी करने की वजहों में से एक, जब मैंने उन्हें अपनी फैमिली के साथ व्यवहार करते हुए देखा और जाना कि वह एक अच्छे पिता बनेंगे, दूसरी उम्मीद थी कि मेरे फ्यूचर बच्चों को उनके जीन विरासत में मिले और उनके पचास के दशक को देखते हुए मैं कहूंगी कि उनके बच्चे भाग्यशाली हैं, अगर उन्हें उनसे आधा जेनेटिक मटेरियल विरासत में मिला है। उस शख्स को हैप्पी फादर्स डे, जो हमेशा खुद से पहले बच्चों को रखता है।"
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी ट्विंकल की इस पोस्ट पर खिलाड़ी कुमार ने भी जमकर प्यार बरसाया है। उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा, "इसके लिए धन्यवाद टीना। चूंकि आपने मुझे लुक्स के लिए जेनेटिक डिपार्टमेंट सौंपा है, इसलिए मुझे आप पर भरोसा है कि हमारे बच्चों में बुद्धि है। उन्हें ढेर सारी किताबें पढ़ने दें।"
विज्ञापन
आरव, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने साल 2001 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम आरव और बेटी का नाम नितारा है। आरव ने अपने पिता की तरह मार्शियल आर्ट्स में महारथ हासिल की है। वहीं, नितारा अभी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं।
यह भी पढ़ें- Manoj Bajpayee: इरफान खान की उपलब्धियों से जलते थे मनोज बाजपेयी? एक्टर ने बताई कभी साथ काम नहीं कर पाने की वजह
यह भी पढ़ें- Manoj Bajpayee: इरफान खान की उपलब्धियों से जलते थे मनोज बाजपेयी? एक्टर ने बताई कभी साथ काम नहीं कर पाने की वजह