सब्सक्राइब करें

Animal: 'एनिमल' की फैन हुईं आलिया भट्ट, सभी कलाकारों के लिए सोशल मीडिया पर साझा किया खास नोट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 02 Dec 2023 04:44 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Praised Animal actor Ranbir kapoor and all starcast and crew details inside
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एनिमल' ने एक दिसंबर को सिनेमाघरों में शानदार तरीके से दस्तक दी है।  फिल्म ने पहले ही दिन शाहरुख खान की पठान का ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड धवस्त कर दिया। फिल्म को दर्शकों से मिली जबर्दस्त प्रतिक्रिया से रणबीर की पत्नी आलिया भट्ट भी काफी ज्यादा खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा कर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। 


Films: 'एनिमल' से पहले इन फिल्मों में बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ जमी साउथ एक्ट्रेस की जोड़ी, पर्दे पर मचाया धमाल

Trending Videos
Alia Bhatt Praised Animal actor Ranbir kapoor and all starcast and crew details inside
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट साझा करते हुए आलिया ने एनिमल के सभी कलाकारों की जमकर प्रशंसा की है। इस नोट में उन्होंने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की अनूठी कहानी कहने के लिए उनकी सराहना की। फिल्म के प्रभाव के बारे में बताते हुए आलिया ने कहा कि फिल्म का बीस्ट चौंकाने वाला और कई दिनों तक याद रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Praised Animal actor Ranbir kapoor and all starcast and crew details inside
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अलिया ने लिखा, “संदीप रेड्डी वांगा, आपके जैसा कोई नहीं है। रश्मिका मंदाना आप फिल्म में बहुत सुंदर और ईमानदार लगी हैं। जैसा कि मैंने आपको व्यक्तिगत रूप से बताया था, मुझे उस दृश्य में आप बहुत पसंद आईं - बहुत खास और प्रेरणादायक था। क्रशमिका क्लब से पूरी तरह जुड़ चुकी हूं। बॉबी देओल, मेरा सबसे पसंदीदा—आपका काम उत्कृष्ट है। जब भी आप स्क्रीन पर होते हैं तो आपका जादू जरूर चलता है और अनिल कपूर, आपसे हमेशा प्रेरणा मिलती है।”

Alia Bhatt Praised Animal actor Ranbir kapoor and all starcast and crew details inside
आलिया भट्ट - फोटो : social media

बता दें कि आलोचकों और दर्शकों से मिली-जुली समीक्षा मिलने के बावजूद 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। भारत में अपने शुरुआती दिन में  फिल्म ने 63.8 करोड़ रुपये बटोर डाले हैं। यह रणबीर कपूर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। 

विज्ञापन
Alia Bhatt Praised Animal actor Ranbir kapoor and all starcast and crew details inside
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

माना जा रहा है कि पहले वीकएंड पर यह फिल्म 150 करोड़ की कमाई आसानी से कर लेगी। संदीप रेड्डी वांगा की यह दूसरी हिंदी फिल्म है। इससे पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म कबीर सिंह भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 
Panchak: माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की मराठी फिल्म का टीजर रिलीज, 'पंचक' के खौफ के साथ लगा कॉमेडी का तड़का

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed