सब्सक्राइब करें

Films: 'एनिमल' से पहले इन फिल्मों में बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ जमी साउथ एक्ट्रेस की जोड़ी, पर्दे पर मचाया धमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 02 Dec 2023 03:45 PM IST
विज्ञापन
south actress work with bollywood actor rashmika mandanna nayanthara shah rukh khan pooja ajay salman khan
फिल्में - फोटो : अमर उजाला

फिल्मों में कहानी और सितारों की कास्टिंग का खेल ही है, जिसके जरिए दर्शक जुड़ाव महसूस करते हैं। फिल्मों में अभिनेता और अभिनेत्री के बीच के केमिस्ट्री भी फैंस को खूब पसंद आती है। वहीं फिल्मों में मसाले का तड़का लगाने के लिए कई बार साउथ अभिनेत्री को बॉलीवुड फिल्मों में बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ कास्ट किया जाता है, जिसका हाल ही का उदाहरण फिल्म एनिमल है। रणबीर कपूर की इस फिल्म में साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अहम भूमिका निभाई है। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार दिया। ऐसे ही कई फिल्में हैं, जिसमें बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ अभिनेत्री की जोड़ी बनी है। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...

Trending Videos
south actress work with bollywood actor rashmika mandanna nayanthara shah rukh khan pooja ajay salman khan
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एनिमल
बॉलीवुड फिल्म एनिमल इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी, जो आखिरकार आज यानी एक दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की जोड़ी साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ बनी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। हालांकि, यह आने वाले दिनों में पता चलेगा कि फिल्म में पर्दे पर कितना कमाल दिखाया है। 
Animal: मुंबई के सिनेमाघरों में रात दो बजे तक चलेंगे एनिमल के शो! फैंस की डिमांड बढ़ने के कारण लिया यह फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
south actress work with bollywood actor rashmika mandanna nayanthara shah rukh khan pooja ajay salman khan
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जवान
इस लिस्ट में अगला नाम आता है फिल्म जवान का। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की। इस फिल्म को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। जवान में शाहरुख खान की जोड़ी साउथ की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा के साथ बनी थी। किंग खान और नयनतारा को पहली बार साथ पर्दे पर देखने के बाद फैंस भी खूब उत्साहित हुए। दोनों के बीच की केमिस्ट्री ने भी फैंस का खूब मनोरंजन किया।
Alia Bhatt: रणबीर-आलिया की बेटी राहा ने उठाया अपना पहला कदम, एनिमल के लिए अभिनेत्री ने यूं दी पति को बधाई

south actress work with bollywood actor rashmika mandanna nayanthara shah rukh khan pooja ajay salman khan
भोला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भोला
इस लिस्ट में अजय देवगन की फिल्म भोला भी शामिल है। भोला में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन के साथ साउथ अभिनेत्री राय लक्ष्मी की जोड़ी बनी थी अजय देवगन और राय लक्ष्मी को भी पर्दे पर एक साथ देख दर्शकों ने खूब प्यार दिया। हालांकि, यह फिल्म पर्दे पर खास कमाल नहीं कर पाई।
Animal: एनिमल में रणबीर की परफॉर्मेंस देख नीतू कपूर को खली पति ऋषि कपूर की कमी, बोलीं- काश ऋषिजी यहां होते

विज्ञापन
south actress work with bollywood actor rashmika mandanna nayanthara shah rukh khan pooja ajay salman khan
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किसी का भाई किसी की जान
इस लिस्ट में फिल्म किसी का भाई किसी का जान भी शामिल है। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी का जान भी में साउथ अभिनेत्री को बतौर हीरोइन कास्ट किया गया था। सलमान के साथ पूजा हेगड़े की जोड़ी को भी फैंस ने खूब पसंद किया।
Katrina Kaif: कटरीना ने 'मेरी क्रिसमस' को बताया सबसे कठिन फिल्म, साझा किया विजय के साथ काम करने का अनुभव
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed