आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इन दिनों अपने आने वाली फिल्म 'गली बॉय' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके साथ ही आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग भी कर रही हैं। हाल में आलिया-रणवीर एक शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे इस दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की एक्स दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ की।
रणबीर कपूर की 'एक्स गर्लफ्रेंड' की फैन हैं आलिया भट्ट, कहा- उन्हें फुर्सत में बनाया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। इन दिनों दोनों स्टार्स जगह-जगह जाकर अपनी फिल्म 'गली बॉय' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान दोनों इश्क एफएम में पहुंचे थे। जब रेडियो शो के होस्ट दीपिका को भाभी कहकर बुलाते हैं तो आलिया कहती हैं, 'आपकी भाभी, इनकी यानी रणवीर सिंह की बेबी और मेरी दीदी. एक्ट्रेस ने दीपिका को 'दीदी' कहकर बुलाया.
आलिया ने कहा, 'दीपिका के बारे में मैं क्या बोलूं. मुझे लगता है कि उन्हें भगवान ने बहुत प्यार से समय लेकर कई घंटे बैठकर बनाया है । उनका लुक्स, उनकी आत्मा और पर्सेनालिटी भी बहुत खूबसूरत है। मुझे उनके साथ कुछ समय बिताने का मिला। वो मेरी फेवरेट हैं।'
"You know how they say, God created someone with a lot of love & spent a lot of time. Not only in her looks but her soul & personality. I've had have the good fortune of spending quite some time w her of late. She's also one of my favourites." -Alia Bhatt on @deepikapadukone ❤ pic.twitter.com/zPAtaNCApX
दीपिका और आलिया करण जौहर के पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण' में साथ नजर आई थीं। कॉफी के काउच पर इनकी खास बॉन्डिंग साफ देखने को मिली थी। आलिया ने माना कि भले ही वह दीपिका पादुकोण से कम मिलती हों, लेकिन उनके साथ खास अटेचमेंट रखती हैं। इस शो में दीपिका और आलिया ने अपनी लव-लाइफ के बारे में खुलकर बातचीत की थी।
बीते दिनों आलिया और रणवीर ने बताया कि वो इस पर 'वेलेंटाइन डे' पर क्या करेंगे। आलिया ने बताया था कि इस मौके पर उनका कोई खास प्लान नहीं है। लेकिन वो अपना ये खास दिन रणबीर और दो और लोगों के साथ बिताएंगी। वहीं रणवीर ने कहा कि इस खास मौके पर वह अपनी पत्नी के साथ दिन बिताएंगे और शाम को वो दीपिका को अपनी फिल्म 'गली बॉय' दिखाने ले जाएंगे।