कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'मणिकर्णिका (Manikarnika)' बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक बिजनेस कर रही है। फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स से कंगना रनौत बहुत खुश भी हैं लेकिन इसी के साथ बॉलीवुड के दौहरे रवैये पर कंगना जमकर बरस रही हैं। फिल्म के रिलीज होने के बाद भी कंगना ने कई लोगों पर ऐसे आरोप लगाए और कहा कि फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां उनकी फिल्मों को भी प्रमोट नहीं करते हैं।
कंगना रनौत के सपोर्ट में आए अनुपम खेर, बोले- 'वह असली रॉकस्टार हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना ने बॉलीवुड पर गैंग बनाने का आरोप लगाया। कंगना ने आलिया भट्ट के लिए कहा है कि उन्होंने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से बात की है और पूछा है कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि मणिकर्णिका मेरा निजी विवाद है। ये ऐसी फिल्म है जिस पर पूरा देश बात कर रहा है और हैरान हूं कि बॉलीवुड क्यों खामोश है।
#KanganaRanaut is a ROCKSTAR. She is brilliant. I applaud her courage and performances. She is also the real example of #WomenEmpowerment.:) https://t.co/WeFgWsdiSW
— Anupam Kher (@AnupamPKher) February 9, 2019
इस पर अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'कंगना रनौत एक रॉकस्टार हैं। वह बेहतरीन हैं। मैं उनकी बहादुरी और परफॉर्मेंस की तारीफ करता हूं। वह महिला सशक्तीकरण का असली उदाहरण भी हैं।' बता दें कंगना की ये फिल्म 150 करोड़ के भारी बजट में बनी है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 120 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।