फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत से 48 घंटे पहले अकेली रह गई थीं श्रीदेवी, इस वजह से बोनी कपूर संग नहीं लौटी थीं मुंबई

Sat, 09 Feb 2019 02:37 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 09 Feb 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
sridevi death anniversary special why she locked herself in hotel
sridevi - फोटो : file photo

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी ने 24 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया था, हालांकि फैंस के दिलों में वो आज भी जिंदा हैं। श्रीदेवी की मौत दुबई के होटल में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बाथटब में डूबने से उनकी मौत हुई। उनकी पुण्यतिथि से पहले चलिए जानते हैं आखिर कैसे वो होटल के कमरे में अकेली रह गई थीं।

sridevi death anniversary special why she locked herself in hotel
sridevi - फोटो : file photo

चौंकाने वाली बात यह है कि बाथरूम में जाने से पहले उन्होंने अपने पति बोनी कपूर से करीब 15 मिनट तक बातें भी की थी। श्रीदेवी की मौत के बाद ऐसी खबरें फैलीं कि वो नशे में थीं लेकिन उनके करीबियों ने बताया था कि श्रीदेवी को कभी शराब पीते नहीं देखा। 

sridevi death anniversary special why she locked herself in hotel
sridevi - फोटो : file photo

दुबई के खलीज टाइम्स के मुताबिक, मोहित मारवाह की शादी के बाद पूरा कपूर खानदान 21 फरवरी तक मुंबई लौट चुका था लेकिन किसी एग्जीबिशन के लिए श्रीदेवी वहीं जुमैरा एमीरेट्स टावर्स होटल में अकेली रह गईं। इस बीच शनिवार यानी 24 फरवरी को श्रीदेवी के पति बोनी कपूर वापस श्रीदेवी से मिलने पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi death anniversary special why she locked herself in hotel
Sridevi - फोटो : file photo

बोनी कपूर श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए वहां पहुंचे थे। शाम करीब 5 बजे तक वह होटल में चेक-इन कर चुके थे। बोनी कपूर श्रीदेवी के कमरे में गए और उनसे करीब 15 मिनट तक बातचीत भी की। फिर एक्ट्रेस तैयार होने के लिए बाथरूम में गईं। काफी देर तक जब उन्होंने बाथरूम का दरवाजा नहीं खोला तो बोनी कपूर ने धक्का देकर दरवाजा खोला और श्रीदेवी को बाथटब में बेसुध हालत में पाया। 

विज्ञापन
sridevi death anniversary special why she locked herself in hotel
sridevi - फोटो : file photo

रिपोर्ट्स के मुताबिक बोनी कपूर ने फौरन अपने दोस्त को फोन किया। रात 9 बजे दुबई पुलिस को भी सूचना दे दी गई। अस्पताल ले जाते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रात 11 बजे तक फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों को श्रीदेवी की मौत की खबर मिली। आधी रात 1 बजे तक भारत के कई मीडिया हाउस ने उनकी मौत की खबर अपनी वेबसाइट पर छापी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed