कपूर खानदान में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने फैंस के साथ गुड न्यूज साझा की है कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। आलिया भट्ट ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की है। यह खबर सुनने के बाद आलिया-रणबीर के चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के तमाम सितारे भी आलिया और रणबीर को बधाईयां दे रहे हैं। वैसे, आलिया भट्ट से पहले रणबीर कपूर ने भी इशारों-इशारों में यह खुशखबरी साझा की थी। उन्होंने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा था, लेकिन फैंस को हिंट जरूर दे दी थी कि जल्द ही उनके घर नन्हे सदस्य की एंट्री होने वाली है।
Alia Bhatt Pregnancy: रणबीर ने पहले ही कर दिया था खुशखबरी का एलान? बनवा सकते हैं बच्चे के नाम का टैटू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैटू बनवाने की कही थी बात
आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के लिए सरप्राइज से कम नहीं है। मगर, गौर किया जाए तो इस गुड न्यूज के बारे में रणबीर ने काफी पहले ही इशारा कर दिया था। सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी का एलान किए जाने से पहले ही रणबीर ने एक इंटरव्यू के दौरान हिंट दी थी। रणबीर कपूर ने अपने बच्चे के नाम का टैटू बनवाने पर बात की थी। दरअसल, एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान रणबीर से पूछा गया था, 'क्या उन्होंने कोई टैटू बनवाया है? या भविष्य में वह कोई टैटू बनवाएंगे? इस पर रणबीर ने कहा था, 'भविष्य में वह नंबर 8 का टैटू बनवा सकते हैं या फिर यह टैटू उनके होने वाले बच्चे के नाम का होगा।'
आलिया ने शेयर की गुड न्यूज
बता दें कि सोमवार की सुबह आलिया भट्ट ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर इस बात का खुलासा किया है कि वह प्रेग्नेंट हैं। इस तस्वीर में रणबीर के साथ आलिया अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रही हैं। लवबर्ड्स स्क्रीन पर देख रहे हैं, जहां दिल बना हुआ है। अभिनेत्री ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हमारा बच्चा... जल्द आ रहा है।' बता दें कि दोनों ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी की थी।
View this post on Instagram
पाइपलाइन में हैं कई प्रोजेक्ट्स
बता दें कि माता-पिता बनने जा रहे रणबीर और आलिया के पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। जल्द ही दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आएंगे। आलिया की बात करें तो 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा वह 'हार्ट ऑफ स्टोन' के जरिए हॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा वह 'जी ले जरा' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी नजर आएंगी। वहीं रणबीर कपूर 'एनिमल', 'शमशेरा' और लव रंजन की फिल्म में नजर आएंगे, जिसका टाइटल अभी तय नहीं है।