फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt Pregnancy: दादी बनने की खबर पर सामने आया नीतू कपूर का रिएक्शन, कहा- पूरी दुनिया को...

Mon, 27 Jun 2022 01:25 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 27 Jun 2022 01:25 PM IST
विज्ञापन
Ranbir kapoor Alia Bhatt Pregnancy Reaction of Neetu Kapoor soni razdan mahesh bhatt
रणबीर-आलिया और नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस खबर के सामने आते ही कपूर और भट्ट परिवार में जश्न का मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आलिया की मां सोनी राजदान, रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर और करण जौहर सहित कई सेलेब्स ने इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट शेयर कर कपल को बधाई दी है। बता दें कि करण जौहर, आलिया को अपनी बेटी जैसा मानते हैं और  उनके मां बनने की खबर पर वह काफी भावुक हो गए हैं। वहीं दादी नीतू कपूर भी यह खबर सुनने के बाद काफी खुश नजर आ रही हैं। 

Ranbir kapoor Alia Bhatt Pregnancy Reaction of Neetu Kapoor soni razdan mahesh bhatt
रणबीर कपूर-नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

नीतू कपूर ने कहा - पूरी दुनिया को...
आलिया के पोस्ट शेयर करने के बाद जब पपराजी ने नीतू कपूर को बधाई दी, तो अभिनेत्री हैरान रह गईं। उन्होंने पूछा किस बात की बधाई। जब पपराजी ने कहा दादी बनने की बधाई नीतू जी, 'जुग जुग जियो'। इस पर मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए नीतू ने कहा- अब 'जुग जुग जियो' नहीं अब 'शमशेरा'। इसके तुरंत बाद नीतू कपूर ने धीमी आवाज में कहा, 'पूरी दुनिया को कैसे पता चल गया है कि मैं दादी बनने वाली हूं।' इसके जवाब में जब पपराजी ने कहा कि आलिया ने सुबह ही इस बात का एलान अपने इंस्टा पोस्ट पर किया है तो नीतू हैरान रह गईं। 

Ranbir kapoor Alia Bhatt Pregnancy Reaction of Neetu Kapoor soni razdan mahesh bhatt
सोनी राजदान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनी राजदान ने नानी बनने पर दिया कुछ ऐसा रिएक्शन
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी नानी बनने की खबर पर प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, 'हमें हमारी जरूरतों से ज्यादा मिला'। इसके साथ ही उन्होंने अपनी खुशी को जाहिर करते हुए लिखा, 'सबसे अच्छी खबर'। वहीं रणबीर की बहन रिद्धिमा साहनी कपूर ने भी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मेरे बेबीज को बेबी होने वाला है, तुम दोनों को बहुत सारा प्यार।' 



विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir kapoor Alia Bhatt Pregnancy Reaction of Neetu Kapoor soni razdan mahesh bhatt
करण जौहर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : social media

मेरी बेबी मां बनने वाली है- करण जौहर
आलिया को अपनी बेटी मानने वाले करण जौहर, इस खबर को सुनकर भावुक हो गए। निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने लिखा, 'मेरी बेबी मां बनने वाली है, मैं अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस नहीं कर सकता। उनके लिए बहुत एक्साइटेड हूं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed