फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shamshera: वाणी कपूर ने अपने नचनिया के रोल को बताया 'शमशेरा' की अहम कड़ी, रणबीर को कहा, 'पर्सनल फेवरेट'

Mon, 27 Jun 2022 01:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 27 Jun 2022 01:01 PM IST
विज्ञापन
Shamshera: Vaani Kapoor says her dancer role named sona in Ranbir Kapoor Sanjay Dutt movie is most refreshing character of her
वाणी कपूर-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और वाणी कपूर की आगामी फिल्म 'शमशेरा' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए वाणी पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन साझा कर रही हैं। इसे लेकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान वाणी ने रणबीर कपूर की तारीफों के खूब पुल बांधे हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म में अपने किरदार की खूबियां भी गिनवाई हैं। बता दें कि यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में वाणी, सोना नाम की एक डांसर का रोल निभा रही हैं।

Shamshera: Vaani Kapoor says her dancer role named sona in Ranbir Kapoor Sanjay Dutt movie is most refreshing character of her
वाणी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करण मल्होत्रा को कहा शुक्रिया
वाणी कपूर ने अपने रोल पर बात करते हुए कहा, 'मैंने हमेशा ऐसी भूमिकाएं चुनी हैं, जहां मेरा किरदार एक निश्चित दिशा में स्क्रिप्ट को आगे बढ़ाता है और 'शमशेरा' में भी ऐसा ही है। सोना इस फिल्म की कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस किरदार के लिए मुझे मौका देने के लिए मैं करण मल्होत्रा की शुक्रगुजार हूं। उन्होंने इस फिल्म में सोना के किरदार को जीवंत बनाने के लिए मेरा मार्गदर्शन किया और हर कदम पर मेरा साथ दिया है।'

Shamshera: Vaani Kapoor says her dancer role named sona in Ranbir Kapoor Sanjay Dutt movie is most refreshing character of her
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर हैं फेवरेट
वाणी ने अपने रोल के बारे में कहा कि सोना के पास दृढ़ इच्छा शक्ति है। वह कॉन्फिडेंट है, फिर भी उसकी कुछ अपनी भावनात्मक कमजोरियां हैं। वाणी ने कहा, 'अब तक मैंने स्क्रीन पर जितने किरदार अदा किए हैं, यह उनमें से बेस्ट है। सबसे खास बात है कि मैं इस फिल्म में प्रतिभा के पावरहाउस रणबीर कपूर के साथ नजर आऊंगी। वह बेहद खास कलाकार हैं और मेरे तो पर्सनल फेवरेट हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamshera: Vaani Kapoor says her dancer role named sona in Ranbir Kapoor Sanjay Dutt movie is most refreshing character of her
शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया

लद्धाख में हुई है शूटिंग
बता दें कि करण मल्होत्रा निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त भी नजर आएंगे। यह फिल्म आगामी 22 जुलाई को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'शमशेरा' एक डाकू की नहीं, बल्कि 1800 के दशक में अपने अधिकारों और अंग्रेजों से स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने वाली डकैट जनजाति की कहानी है। यह वीरता की एक अद्भुत कहानी है। एक खतरनाक लेकिन रौबदार डाकू और एक डेरा लेकर गांव गांव घूमने वाली नचनिया की प्रेम कहानी है। बता दें कि रणबीर कपूर और वाणी कपूर की फिल्म की शूटिंग लद्दाख में हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed