{"_id":"5cdd3eb0bdec22073f3f1734","slug":"alia-bhatt-ranbir-kapoor-new-photo-viral-on-social-media-with-fans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी की खबरों में बीच आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की ये तस्वीरे आई सामने, फैंस के साथ दिखा खास अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी की खबरों में बीच आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की ये तस्वीरे आई सामने, फैंस के साथ दिखा खास अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 16 May 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : viral bhayani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट और की शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी करेंगे और इसके लिए दोनों जगह भी फाइनल कर ली है। हाल ही में दोनों फॉरेन ट्रिप पर भी गए थे। इस बीच दोनों की खास तस्वीर सामने आई है।
2 of 5
Alia Bhatt, Ranbir kapoor
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों फैन्स के साथ कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं। फोटो में आलिया ट्रडिशनल कपड़ों के साथ स्टाइलिश चश्मा पहने हुए हैं। वहीं रणबीर जींस और हुड के साथ कैप पहने दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने भी कूल गॉगल्स लगाया है। फोटो में दोनों ही फैन्स के साथ खड़े होकर स्माइल देते दिखाई दिए।
3 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बीते दिनों यूरोप ट्रिप पर गए थे। एयरपोर्ट पर दोनों की कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। इसके बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों इटली के लेक कोमो में सीक्रेट शादी करेंगे। ये वही जगह है जगह रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alia bhatt
ट्रिप के सवाल पर आलिया ने एक इंटरव्यू में हंसते हुए कहा कि, 'ये सब बकवास है, ये सिर्फ एक हॉलिडे था। लोग वो ही कहेंगे जो उन्हें कहना है।' ऐसी अटकलें हैं कि ऋषि कपूर के ठीक होते ही इन दोनों की शादी की प्लानिंग को आगे बढ़ाया जाएगा। कुछ दिन पहले ही ऋषि कपूर के दोस्त ने पोस्ट करके बताया था कि वो अब कैंसर मुक्त है।
विज्ञापन
5 of 5
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor
- फोटो : instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। सुपर नैचुरल विषय पर बनी ये फिल्म पहले इसी साल रिलीज होने वाली थी लेकिन वीएफएक्स का काम पूरा नहीं होने के चलते इसे अगले साल गर्मियों में रिलीज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।