{"_id":"5cdd3118bdec2207272c43f4","slug":"actress-madhoo-come-back-with-film-khali-bali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी कर फिल्मों से गायब हो गई थी ये एक्ट्रेस, 8 साल बाद बॉलीवुड में करने जा रही धमाकेदार वापसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी कर फिल्मों से गायब हो गई थी ये एक्ट्रेस, 8 साल बाद बॉलीवुड में करने जा रही धमाकेदार वापसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 16 May 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Madhoo
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस मधु ने साल 1991 में अजय देवगन के साथ फिल्म 'फूल और कांटे' से डेब्यू किया था । ये फिल्म सुपर-डुपरहिट रही थी । इस फिल्म से मधु ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं । मधु ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी थीं । अब मधु 8 साल बाद फिर से फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं ।
2 of 5
Madhoo
- फोटो : twitter
मधु को हॉरर कॉमेडी फिल्म 'खली बली' का ऑफर मिला है । मधु आखिरी बार साल 2011 में फिल्म 'लव यू मिस्टर कलाकार' में नजर आई थीं । अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि मधु का फिल्म में क्या रोल होगा । बता दें कि मधु ने हिंदी के अलावा तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है।
3 of 5
Madhoo
- फोटो : file photo
मधु ने मलयालम और तमिल में करीब 50 से ज्यादा फिल्मों में अपना जौहर दिखाया है। फ्लॉप मूवी के चलते मधु को फिल्में मिलना बंद हो गई थीं । साल 1999 में मधु ने आनंद शाह से शादी कर ली। आनंद एक बिजनेसमैन हैं। मधु की दो बेटियां अमेया और किया भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मधु
मधु की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब उनके पति का बिजनेस पूरी तरह से डूब गया था। उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी बेचकर इनवेस्टर्स को 100 करोड़ रुपए चुकाए थे। करीब 6 महीने तक उनकी कंपनी बंद रही और इंप्लॉय को पैसे नहीं दे पाए थे। बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि मधु हेमा मालिनी की भतीजी हैं और जूही चावला की भाभी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मधु
एक इंटरव्यू में मधु ने कहा था, 'लव यू ...मिस्टर कलाकार से पहले, मैंने ब्रेक लिया था क्योंकि मेरे बच्चे छोटे थे और मैं उन पर ध्यान देना चाहती थी । लेकिन उस फिल्म के बाद मुझे उम्मीद थी कि मैं लगातार काम करूंगी लेकिन ऐसा कुछ और सालों तक नहीं हुआ ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।