फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding: जूता चुराई की रस्म में रणबीर कपूर की जेब होगी खाली, आलिया भट्ट की बहनों को देंगे मोटी रकम

Tue, 12 Apr 2022 08:09 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 12 Apr 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Alia bhatt ranbir kapoor wedding actor huge budget for juta churai rasam in marriage here the full details
रणबीर-आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों 14 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच सात फेरे लेंगे। आलिया और रणबीर अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहते हैं और इसी वजह से अब तक दोनों के परिवार की तरफ से शादी की डेट कंफर्म नहीं की गई। लेकिन इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों की शादी से जुड़ी कई जानकारी सामने आ चुकी हैं। वहीं, अब शादी में होने वाली जूता चुराई की रस्म से जुड़ी जानकारी सामने आ गुई है। रणबीर कपूर ने पहले ही इस रस्म के लिए अच्छा बजट तय कर लिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

loader
Alia bhatt ranbir kapoor wedding actor huge budget for juta churai rasam in marriage here the full details
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
शादियों में दुल्हन की बहनों के लिए जूता चुराई की रस्म काफी खास होती है और आलिया भट्ट की शादी में भी ऐसा ही होने वाला है। आलिया की बहनों के लिए रणबीर कपूर ने पहले ही जूता चुराई में देने वाला शगुन तय कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ जूता चुराई के लिए रणबीर कपूर ने 1 लाख रुपये का बजट सेट कर रखा है। खबर ये भी है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में संगीत सेरिमनी बहुत ग्रैंड नहीं होगी, बल्कि वो सिर्फ मेहंदी फंक्शन में ही कुछ गानों पर डांस करके इसे एन्जॉय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia bhatt ranbir kapoor wedding actor huge budget for juta churai rasam in marriage here the full details
रणबीर-आलिया - फोटो : सोशल मीडिया
बेहद सिंपल होगी आलिया-रणबीर की शादी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी शादी को प्राइवेट रखने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इन सबके बीच दोनों की शादी से जुड़ी रस्में भी काफी सिंपल तारीके से होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया ने किसी भी सेलेब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट और फोटोग्राफर्स को अपनी शादी के लिए हायर नहीं किया गया है। शादी के ज्यादातर काम की जिम्मेदारी उन्हीं लोगों को दी गई हैं, जिन्हें सेलेब्रिटी की शादी का एक्सपीरिंयस नहीं है।
Alia bhatt ranbir kapoor wedding actor huge budget for juta churai rasam in marriage here the full details
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
छोटी है गेस्ट लिस्ट
आलिया और रणबीर की शादी में करीबी लोग ही शामिल हो रहे हैं। एक्ट्रेस के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने शादी में शामिल होने वाले मेहमानों से जुड़ी जानकारी साझा की। राहुल ने बताया कि दोनों कलाकारों की शादी में सिर्फ 28 मेहमान ही आएंगे। इनमें से ज्यादातर लोग घरवाले और खास दोस्त होंगे। जानकारी के मुताबिक यह कपल मुंबई स्थित आरके हाउस में सात फेरे लेने वाला है। 
विज्ञापन
Alia bhatt ranbir kapoor wedding actor huge budget for juta churai rasam in marriage here the full details
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

ये होगी आलिया-रणबीर की शादी की थीम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी समारोह 14 से 17 अप्रैल के बीच आयोजित होंगे। वहीं, निजी समारोह में हुई शादी के बाद यह स्टार कपल 19 अप्रैल को इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन का भी आयोजन करेगा। रणबीर और आलिया की शादी की थीम पेस्टल रखी गई है। साथ ही कपल इस मौके पर मशहूर डिजाइनर सब्यसाची के डिजाइन किए कपड़ों में नजर आएगा।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed