सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ranbir Kapoor Controversies: रणबीर कपूर का विवादों से रहा है पुराना नाता, माता-पिता को लेकर कह चुके हैं ये बड़ी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 08 Apr 2022 06:10 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt ranbir kapoor wedding: Four times when ranbir kapoor statements turned into controversies
रणबीर कपूर - फोटो : social media

बॉलीवुड के मशहूर 'कपूर खानदान' के पोते रणबीर कपूर की जिंदगी में अभिनेता बनने के बाद से काफी उथल-पुथल रही हैं, जिनकी वजह से वह हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। वैसे तो अभिनेता मीडिया की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करते हैं लेकिन अक्सर वह अपने दिए गए इंटरव्यू या बयानों की वजह से फंस जाते हैं। इस समय वह अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता की शादी की खबरों के बीच हम उनके उस समय को याद कर रहे हैं, जब वह अपने दिए बयानों के चलते किसी न किसी विवादों में घिर गए थे। अपने माता-पिता की शादी के बारे में दिया बयान से लेकर खुद को निकोटीन का आदी बताने तक, आइए जानते हैं रणबीर से जुड़े कुछ विवादों के बारे में-


 
Trending Videos
alia bhatt ranbir kapoor wedding: Four times when ranbir kapoor statements turned into controversies
रणबीर कपूर - फोटो : social media

निकोटिन को लेकर दिया गया बयान 
संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म 'संजू' में अपने अभिनय से सभी लोगों की प्रशंसा पाने वाले रणबीर कपूर फिल्म के प्रमोशन के दौरान कही एक बात के कारण विवाद में पड़ गए थे। अपनी खुद की लत के बारे में बोलते हुए, रणबीर ने साल 2018 में एक मैगजीन को बताया था कि वह 15 साल की उम्र से निकोटीन के आदी थे। अभिनेता ने स्वीकार किया था कि वह चार महीने के लिए धूम्रपान छोड़ देंगे, लेकिन फिर से सिगरेट पीना शुरू कर देंगे और यह उनकी सबसे खराब लत है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt ranbir kapoor wedding: Four times when ranbir kapoor statements turned into controversies
ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ रणबीर कपूर - फोटो : social media

ऋषि कपूर और नीतू कपूर के रिश्ते को लेकर दिया गया बयान 
अपने पिता के निधन से कुछ समय पहले ही रणबीर कपूर ने अपने माता-पिता के बनते- बिगड़ते रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। साल 2011 में अभिनेता ने मीडिया के सामने बताया था कि "कभी-कभी उन दोनों के बीच झगड़े इतने बढ़ जाते थे कि उसका सीधा असर मेरे ऊपर पड़ता था। मैं सुबह के पांच-छह बजे तक मेरा सिर अपने घुटनों के बीच दिए सीढ़ियों पर बैठा रहता था और इंतजार करता था कि वह रुक जाएं। मेरे माता-पिता के रिश्ते काफी समय तक खराब रहे हैं और मैं वहां होने के कारण उनके बीच में फंस चुका था। मेरी मां ने हमेशा यही चाहा कि यह सब हम दोनों को कभी परेशान न करे और इसके लिए वह हमसे हमेशा खुलकर बात किया करती थीं। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि मैं प्यार के बीच पला हुआ कोई बच्चा नहीं हूं। मैंने खुद देखा है कि एक आदमी और औरत के बीच कितनी परेशानियां हो सकती हैं।" 


 
alia bhatt ranbir kapoor wedding: Four times when ranbir kapoor statements turned into controversies
Ranbir Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

चीटिंग के ऊपर दिया गया बयान 
लंबे समय तक रणबीर कपूर उनके धोखा देने की बातों को टालते रहे लेकिन आखिर में उन्होंने इसे स्वीकारा। वह कहते हैं कि "मैंने धोखा दिया था। अपनी नासमझी, अनुभवहीनता की वजह से मैंने ऐसा किया है।" प्यार में कई बार धोखा देने के बाद आखिर कार अब रणबीर का दिल आलिया भट्ट पर आकर रुका है। 


 
विज्ञापन
alia bhatt ranbir kapoor wedding: Four times when ranbir kapoor statements turned into controversies
रणबीर कपूर - फोटो : social media

वर्जिनिटी को लेकर दिया गया बयान 
कई साल पहले रणबीर कपूर अपने निजी जीवन के बारे में खुलासे कर चुके हैं। मीडिया से बात करते वक्त एक बार उन्होंने खुलासा करते हुए बताया था कि 'जब वह महज 15 साल के थे, तब उन्होंने अपनी वर्जिनिटी खो दी थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed