फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt Delivery: कपूर खानदान में गूंजी किलकारी, आलिया भट्ट ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

Sun, 06 Nov 2022 12:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 06 Nov 2022 12:54 PM IST
विज्ञापन
Alia Delivery: Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Welcome a Baby Girl News in Hindi
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आखिर इंतजार पूरा हुआ। कपूर खानदान में किलकारी गूंज उठी है। जी हां, आलिया भट्ट मां बन गई हैं। आलिया भट्ट ने आज बेबी गर्ल को जन्म दिया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का यह पहला बच्चा है। कपूर और भट्ट परिवार में सब एक-दूसरे को बधाईयां दे रहे हैं। वहीं, फैंस भी इस गुड न्यूज को सुनने के बाद खुशी से झूम उठे हैं। बता दें कि आज सुबह ही आलिया भट्ट डिलीवरी के लिए मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंचीं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों को अस्पताल में जाते हुए स्पॉट किया गया, इसके बाद से ही फैंस खुशखबरी के लिए बेसब्र थे।



Shahrukh khan: शाहरुख का स्टारडम देख कैसा होता है अबराम का रिएक्शन? फैन के सवाल पर किंग खान ने दिया जवाब

Alia Delivery: Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Welcome a Baby Girl News in Hindi
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको बता दें कि इस साल जून में आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर एक नन्ही परी ने जन्म ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट सुबह करीब साढ़े सात बजे अस्पताल में भर्ती हुईं। रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया पिछले कुछ दिनों से रोजाना करीब 11 से 12 बजे के करीब अस्पताल आ रही थीं। आलिया भट्ट ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है, जिस पर शेर-शेरनी और शावक की तस्वीर है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज। हमारा बेबी आ गया है। वह बिल्कुल एक जादुई गुड़िया जैसी लगती है। अभिभावक बनने की खुशी महसूस हो रही है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)


Alia Delivery: Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Welcome a Baby Girl News in Hindi
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था, जिसमें सिर्फ कुछ करीबी लोग और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। शादी के कुछ समय बाद ही आलिया और रणबीर ने प्रेग्नेंसी का एलान किया। पहले तो लोग इस न्यूज से हैरान रह गए थे लेकिन फिर सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने आलिया और रणबीर को ढेर सारी बधाई दी थी। प्रेग्नेंसी के एलान के तुरंत बाद ही आलिया अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में बिजी हो गई थीं। इस दौरान अभिनेत्री के चेहरे पर दिख रहे प्रेग्नेंसी ग्लो की हर किसी ने तारीफ की। 

Kantara: 'कांतारा' फेम ऋषभ शेट्टी ने बताईं बॉलीवुड फिल्म मेकर्स की गलतियां, बोले- पश्चिमी प्रभाव हो गया है

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Delivery: Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Welcome a Baby Girl News in Hindi
आलिया भट्ट- रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आज सुबह आलिया की डिलीवरी से पहले उनके पिता महेश भट्ट ने बयान दिया। एक मीडिया बातचीत के दौरान महेश भट्ट ने कहा, 'एक नए सूर्योदय का इंतजार है। जीवन की एक ताजा जगमगाती ओस की बूंद'। अब महेश भट्ट आखिर नाना बन गए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में' नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'जी ले जरा' को लेकर भी खबरों में हैं। इस फिल्म में वह प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वहीं रणबीर कपूर जल्द ही लव रंजन की फिल्म में नजर आएंगे, जिसका शीर्षक अभी तय नहीं है।

Alia Bhatt: रणबीर के साथ डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं आलिया भट्ट, कपूर खानदान के चिराग को जल्द देंगी जन्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed