बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान लगातार चर्चा में हैं। उनकी कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं और बीते दिनों, अभिनेता ने अपना 57वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान मन्नत के बाहर उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में फैंस पहुंचे। वहीं, अब शाहरुख खान एक बार फिर फैंस से कनेक्ट हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के साथ ट्विटर पर आस्क मी एनीथिंग सेशन किया, जिसमें फैंस ने शाहरुख से फिल्मों से लेकर उनके बेटे अबराम के बारे में भी मजेदार सवाल किया? आइए बताते हैं क्या है वो सवाल...
Shahrukh khan: शाहरुख का स्टारडम देख कैसा होता है अबराम का रिएक्शन? फैन के सवाल पर किंग खान ने दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, शाहरुख खान जब भी अपने घर मन्नत की छत या बालकनी से फैंस से रूबरू होते हैं तब कई बार अबराम उनके साथ भी दिखाई देता है। इसी बात पर फैंस ने आस्क मी एनीथिंग पर एक सवाल किया था। फैन ने सवाल करते हुए कमेंट सेक्शन में शाहरुख से पूछा- अबराम कैसा है? आपके बर्थडे के बाद वो आपके स्टारडम के बारे में क्या सोचता है? फैन के इस सवाल के जवाब में शाहरुख खान ने लिखा, 'वह बहुत मासूम बच्चा है और उसे बहुत खुशी होती है कि इतने सारे लोग उसके डैड से हैलो कहने आए हैं।'
We all wake up with questions….today I woke up with answers! So thought maybe we could do a #AskSRK for 15 minutes…if you have time to spare please ask.
यह भी पढ़ें: Charu Asopa-Rajeev Sen: चारू असोपा ने फिर खोले अतीत के राज, बताया लॉकडाउन में कैसे बिन बताए गायब हुए थे राजीव
इसी तरह एक और फैन ने किंग खान से पूछा कि वह इन दिनों प्ले स्टेशन पर क्या खेल रहे हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेता ने बताया कि रातों रात नई चीजें सीख रहा हूं एक छोटे लड़के से। बता दें की अबराम शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे है। उनके बड़े बेटे का नाम आर्यन खान हैं और बेटी सुहाना 22 साल की है।
Learning Fortnite from the little one… https://t.co/KtWUfk4VyD
यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने अपने नए गाने 'गाम में रोला' पर बनाई रील, पोशाक में कातिल लग रहीं डांसिंग क्वीन
शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो किंग खान जल्द ही फिल्म 'पठान' में नजर आएंगे। यह फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज होगी। कुछ ही वक्त पहले फिल्म का एक टीजर रिलीज हुआ था। इसके अलावा शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में भी दिखाई देंगे। फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू स्क्रीन शेयर करेंगी। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शाहरुख के पास फिल्म 'जवान' भी है। यह भी अगले साल हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।