Kantara: 'कांतारा' फेम ऋषभ शेट्टी ने बताईं बॉलीवुड फिल्म मेकर्स की गलतियां, बोले- पश्चिमी प्रभाव हो गया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषभ शेट्टी ने बॉलीवुड में निर्माताओं को कुछ सलाह दी है। अभिनेता ने बताया है कि अगर वे लोग सिनेमा को अच्छा बनाना चाहते हैं तो अपनी जड़ों के करीब रहें और पश्चिमी कल्चर से ज्यादा प्रभावित न हो। अभिनेता ने कहा कि फिल्मों को दर्शकों के बेस्ट इंटरेस्ट के आधार पर तैयार करना चाहिए। न कि किसी के निजी उपभोग के लिए। ऋषभ शेट्टी ने अभिनेता और फिल्म मेकर्स से कहा, 'हम दर्शकों के लिए फिल्म बनाते हैं, अपने लिए नहीं। हमें उन्हें और उनकी भावनाओं को ध्यान में रखना होगा। हमें यह देखने की जरूरत है कि उनके मूल्य और जीवन के तरीके क्या हैं। फिल्म निर्माता बनने से पहले हम वहां थे।'
यह भी पढ़ें:- Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने अपने नए गाने 'गाम में रोला' पर बनाई रील, पोशाक में कातिल लग रहीं डांसिंग क्वीन
यह भी पढ़ें:- KGF Chapter 3: कब आएगी 'केजीएफ 3' और क्या है मेकर्स की प्लानिंग? रॉकी भाई ने किया खुलासा
'कांतारा' की बात करें तो यह फिल्म 30 सितंबर को कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई थी। फिल्म के शुरुआती दिनों में भी शानदार रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद इस फिल्म के हिंदी समेत कई दूसरी भाषाओं में भी रिलीज किया गया और यहां भी 'कांतारा' छा गई। दुनिया भर में फिल्म की कमाई 300 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है और ऐसा करने वाली 'कांतारा' दूसरी कन्नड़ फिल्म है। पहले नंबर पर 'केजीएफ चैप्टर 2' है।