फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: नेशनल अवॉर्ड जीतने पर आलिया भट्ट ने दी प्रतिक्रिया, कहा- आप सबके बिना यह संभव नहीं था

Thu, 24 Aug 2023 10:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 24 Aug 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Reaction on wininng best actress national award said without you ALL none of this would be possible
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी में उनके अभिनय के लिए 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आलिया को संयुक्त रूप से कृति सेनन के साथ यह पुरस्कार दिया गया है। इस बात से खुश अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली, क्रू, अपने परिवार और दर्शकों को धन्यवाद दिया है।

Alia Bhatt Reaction on wininng best actress national award said without you ALL none of this would be possible
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया ने सोशल मीडिया पर जताया आभार
आलिया ने अपने आभार जताते हुए इस जीत को अपने दर्शकों को समर्पित किया और कहा कि उनके बिना फिल्म सफल नहीं होती। प्रसिद्ध गंगू पोज में  अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “संजय सर को..पूरी टीम को..मेरे परिवार को..मेरी टीम को और आखिरी में सबसे महत्वपूर्ण मेरे दर्शकों को..  यह राष्ट्रीय पुरस्कार आपका है.. क्योंकि आप सबके बिना यह संभव नहीं था..।'' उन्होंने आगे कहा, "मैं बहुत आभारी हूं। मैं ऐसे क्षणों को हल्के में नहीं लेती.. मुझे उम्मीद है कि मैं जब तक संभव हो मनोरंजन करती रहूंगी.. प्यार और रोशनी.. गंगू (जिसे आलिया के नाम से भी जाना जाता है)।”
Alia Bhatt Reaction on wininng best actress national award said without you ALL none of this would be possible
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन की जमकर की तारीफ

मिमी में अपने अभिनय के लिए पुरस्कार जीतने वाली कृति सेनन के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार साझा करने के बारे में आलिया भट्ट ने लिखा, “पीएस - कृति .. मुझे याद है कि मैंने जिस दिन मिमी देखी थी, उस दिन आपको संदेश भेजा था .. यह बहुत ईमानदार और शक्तिशाली प्रदर्शन था.. मैं बहुत ज्यादा रोई थी.. आप यह डिजर्व करती हैं..ऐसे ही चमकती रहें।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Reaction on wininng best actress national award said without you ALL none of this would be possible
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
कृति ने दिया जवाब

कृति ने भी आलिया को बड़ी जीत की बधाई देते हुए उनके लिए एक विशेष संदेश साझा किया था। कृति ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “बधाई हो आलिया। आप  इसके योग्य थीं। मैंने हमेशा आपके काम की प्रशंसा की है और मैं बहुत उत्साहित हूं कि मुझे आपके साथ यह बड़ा पल साझा करने का मौका मिला! !! बिग हग... आइए जश्न मनाएं।''

विज्ञापन
Alia Bhatt Reaction on wininng best actress national award said without you ALL none of this would be possible
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
गंगूबाई काठियावाड़ी में ये सितारे भी आए थे नजर

गंगूबाई काठियावाड़ी में, आलिया भट्ट ने गंगूबाई की भूमिका निभाई, जो 1960 के दशक के दौरान कमाठीपुरा की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक थीं। फिल्म में शांतनु माहेश्वरी, विजय राज, इंदिरा तिवारी, सीमा पाहवा, जिम सर्भ और अजय देवगन भी थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed