फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Marriage: सालभर भी नहीं टिकी इन सितारों की शादी, कुछ महीनों में ही तलाक लेकर तोड़ दिया रिश्ता

Thu, 24 Aug 2023 10:36 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 24 Aug 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Celebrity Couples Who Had Shortest Marriage Life Shraddha Nigam Karan Singh Grover sara khan ali Ali Merchant
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
अभिनय की चकाचौंध दुनिया में अक्सर कलाकारों के प्रेम प्रसंग और ब्रेकअप की खबरें सुनने को मिलती हैं। ऐसे कई सितारें हैं, जिन्होंने अपने लव लाइफ और शादी को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी हैं। अफेयर के बाद कई सेलेब्स ने शादी भी की और उसे आज तक निभा रहे हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसी भी जोड़ियां हैं, जो अपने प्यार को लेकर खूब चर्चा में रहे और उन्होंने शादी भी की, लेकिन उनका रिश्ता एक साल भी नहीं टिक पाया। कुछ ही महीनों में उन्होंने एक दूसरे को तलाक दे दिया। आइए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में जिन्होंने शादी के महज कुछ ही महीनों में अपनी राहें अलग कर लीं...
Celebrity Couples Who Had Shortest Marriage Life Shraddha Nigam Karan Singh Grover sara khan ali Ali Merchant
सारा खान और अली मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया

सारा खान और अली मर्चेंट
इस लिस्ट में सबसे पहली जोड़ी है सारा खान और अली मर्चेंट की। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सारा खान और अभिनेता अली मर्चेंट ने रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे। हालांकि, यह रिश्ता वह ज्यादा दिन तक निभा नहीं पाए। उनकी शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाई और दो महीने के अंदर ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। कहा गया था कि यह प्यार नहीं था, बल्कि नेशनल टीवी पर शादी करना सुर्खियों में आने का उनका एक तरीका था।

Celebrity Couples Who Had Shortest Marriage Life Shraddha Nigam Karan Singh Grover sara khan ali Ali Merchant
करण सिंह ग्रोवर श्रद्धा निगम - फोटो : Social media

करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम
इस लिस्ट में अगला नाम आता है करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम का। अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम ने कुछ दिनों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। यह शादी भी लंबे समय नहीं चल पाई और दोनों ने केवल 10 महीने में ही एक-दूसरे से तलाक ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrity Couples Who Had Shortest Marriage Life Shraddha Nigam Karan Singh Grover sara khan ali Ali Merchant
मंदाना करीमी और गौरव गुप्ता - फोटो : Social media

मंदाना करीमी और गौरव गुप्ता
बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाना करीमी और बिजनेसमैन गौरव गुप्ता भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। मंदाना करीमी ने गौरव गुप्ता से 25 जनवरी, 2017 में शादी की थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद अभिनेत्री ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। मंदाना के ससुरालवालों को उनकी एक्टिंग से एतराज था। इसके बाद दोनों की शादी महज छह महीने बाद ही टूट गई।

विज्ञापन
Celebrity Couples Who Had Shortest Marriage Life Shraddha Nigam Karan Singh Grover sara khan ali Ali Merchant
पुलकित सम्राट-श्वेता रोहिरा - फोटो : सोशल मीडिया

पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा
पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा ने साल 2014 में एक दूसरे से शादी की थी। दोनों की यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और दोनों ने 11 महीने में एक दूसरे से तलाक ले लिया था। इस रिश्ते के टूटने की वजह बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम और पुलकित की बढ़ती नजदीकियां थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed