{"_id":"64e77a4ff17cbe58f603e719","slug":"kangana-ranaut-film-thalaivii-did-not-win-any-award-at-69th-national-film-awards-actress-shared-her-thought-2023-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स पर कंगना रणौत ने तोड़ी चुप्पी, हार मिलने पर दिया यह बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स पर कंगना रणौत ने तोड़ी चुप्पी, हार मिलने पर दिया यह बयान
69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई है। अनाउंसमेंट के बाद कंगना ने फिल्म 'थलाइवी' को कोई प्रशंसा नहीं मिलने के बारे में खुलकर बात की है। साथ ही 'नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023' के विजेताओं के बारे में भी अपने विचार साझा किए हैं। कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट साझा किया है, जिसके जरिए उन्होंने विनर्स को बधाई दी है। साथ ही 'थलाइवी' को अवॉर्ड न मिलने पर बड़ी बात कहती नजर आई हैं।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किए गए नोट में लिखा है, 'नेशनल अवॉर्ड्स 2023 के सभी विजेताओं को बधाई। यह एक ऐसा कला कार्निवल है, जो देश भर के सभी कलाकारों को एक साथ लाता है, यह जानना और सभी भाषाओं के महत्वपूर्ण काम से परिचित होना वास्तव में जादुई है।'
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
'थलाइवी' के कोई भी नेशनल अवॉर्ड नहीं जीतने पर अपने विचार साझा करते हुए कंगना ने लिखा, 'आप सभी निराश हैं कि मेरी फिल्म थलाइवी ने कोई भी पुरस्कार नहीं जीता। कृपया जान लें कि मुझे कुछ मिले या न मिले फिर भी मैं कृष्ण की सदैव आभारी हूं। जो वास्तव में मुझसे प्यार करते हैं, और मेरी सराहना करते हैं, उन्हें मेरे दृष्टिकोण की भी सराहना करनी चाहिए। कला व्यक्तिपरक है, और मैं सचमुच मानती हूं कि जूरी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मैं सभी को शुभकामनाएं देती हूं। हरे कृष्ण।'
कंगना रणौत को भले ही इस बार नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला है, लेकिन वह इससे पहले चार बार इस सम्मान को हासिल कर चुकी हैं। 2010 में, कंगना ने 'फैशन' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। 2015 में, कंगना ने 'क्वीन' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता। 2016 में, कंगना ने 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के लिए अपना दूसरा बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। 2021 में, कंगना ने 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के लिए अपना तीसरा बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता।
कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अगली बार अपने ही डायरेक्शन में बनी फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। इसमें कंगना को इंदिरा गांधी के किरदार में देखा जाएगा। फिल्म 24 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा कंगना रणौत को फिल्म 'तेजस' में भी देखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।