फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 2: सनी देओल की ‘गदर 2’ का शॉटगन कनेक्शन, जूनियर ने जताई 400 करोड़ के पार जाने की ऐसी खुशी

Thu, 24 Aug 2023 07:25 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 24 Aug 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
Gadar 2 actor Luv Sinha happy for Film success said Feeling Honored and blessed
लव सिन्हा, गदर 2 का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करते हुए यह फिल्म अब तक करीब 420 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म में जहां अभिनेता सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत और मनीष वधवा के अभिनय की खूब तारीफ हो रही हैं, वही इस फिल्म में कुछ ऐसे भी किरदार हैं, जिन्होंनी अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों का घ्यान अपनी और आकर्षित किया है। फिल्म में फरीद की भूमिका निभाने वाले अभिनेता लव सिन्हा भी इस फिल्म की सफलता को लेकर खासे उत्साहित हैं।  


Pradeep Rawat: बड़े पर्दे पर लौट रहा गजनी धर्मात्मा, हिंदी सिनेमा में हथौड़ा लाने वाले की लंबे समय बाद वापसी

Gadar 2 actor Luv Sinha happy for Film success said Feeling Honored and blessed
शत्रुघ्न सिन्हा, लव सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत राज कंवर के निर्देशन में बनी फिल्म 'सदियां' से की।  इस फिल्म के बाद वह निर्माता-निर्देशक जे पी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में सेकेंड लेफ्टिनेंट अत्तर सिंह की भूमिका में नजर आए।  फिल्म 'गदर 2' में उन्होंने अपनी भूमिका से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। लव सिन्हा कहते हैं, 'मैं ‘गदर 2’ जैसी फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। मैं इस तरह के प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर खुद को सम्मानित और धन्य महसूस कर रहा हूं।'

Gadar 2 actor Luv Sinha happy for Film success said Feeling Honored and blessed
लव सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता लव सिन्हा कहते हैं, 'जब  'गदर-एक प्रेम कथा' रिलीज हुई थी, तब इस इस फिल्म ने  इतिहास रचा था और जब 22 साल के बाद इसकी सीक्वल रिलीज हुई तो इस फिल्म के प्रति दर्शकों के प्यार देखकर समझ में आ गया था कि दर्शक ‘गदर 2’ को भी उतना ही प्यार देंगे और आज इसका परिणाम सामने है।  एक अभिनेता के तौर पर कई सफल फिल्मों में काम करने एक मौका मिल सकता है, लेकिन 'गदर  2' जैसी फिल्म का हिस्सा बनना बहुत ही सम्मान की बात होती है। ऐसे बहुत कम लोग हैं, जिन्हें इस तरह की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने का अवसर मिलता है।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar 2 actor Luv Sinha happy for Film success said Feeling Honored and blessed
लव सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'गदर 2' में लव सिन्हा की बहुत छोटी सी भूमिका है। वह कहते हैं, 'मेरे लिए यह बात कोई मायने नहीं रखती है कि फिल्म में मेरी भूमिका कितनी बड़ी या छोटी है।  मेरे लिए तो यही खुशी की बात थी कि मुझे 'गदर 2' जैसी ऐतिहासिक फिल्म में काम करने का अवसर मिला। इस बात को लेकर मैं बहुत ही खुश था, लेकिन जब लोगों ने मेरे किरदार की तारीफ की तो मेरे लिए यह किसी सपने से कम नहीं था। फरीद के रूप जिस तरह से दर्शकों का प्यार और सम्मान मिल रहा है, उससे बहुत ही आनंदित हूं।' 

विज्ञापन
Gadar 2 actor Luv Sinha happy for Film success said Feeling Honored and blessed
लव सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म में सनी देओल के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में लव सिन्हा कहते हैं, 'सनी सर के साथ काम करने का बहुत ही अच्छा अनुभव रहा है। उन्होंने जिस से  'गदर- एक प्रेम कथा'  में  अपने काम का लोहा मनवाया, उसी तरह से 'गदर 2' में भी गदर मचा रहे हैं।  एक एक्टर के तौर पर उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है।  साथ ही फिल्म के निर्माता - निर्देशक अनिल शर्मा जी का मैं बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे 'गदर 2' में काम करने का मौका दिया।' 
69th National Film Awards: आलिया-कृति को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed