R Madhavan Exclusive: माधवन ने नंबी नारायणन को समर्पित किया पुरस्कार, चंद्रयान 3 के अगले दिन पुरस्कार पाना..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता आर माधवन इन दिनों अमेरिका में अपनी एक शूटिंग के सिलसिले में हैं। फिल्म ‘रॉकेट्री’ उनके जीवन का एक बड़ा सपना रहा है। वह बताते हैं, ‘इस फिल्म को बनाना उनके लिए उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन की सबसे बड़ी चुनौती रही है। हालांकि, ये सारी दिक्कतें भी अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन के निजी संघर्ष के आगे कुछ भी नहीं हैं। ये फिल्म सिर्फ और सिर्फ नंबी नारायणन को मिले कष्टों को सुनने के बाद मैंने बनाने का फैसला किया था, मुझे कुछ नहीं पता था कि फिल्म कैसे बनेगी, इसके लिए धन कहां से आएगा और ये सिनेमाघरों तक कैसे पहुंचेगी?’
फिल्म ‘रॉकेट्री’ के हिंदी संस्करण में शाहरुख खान ने भी एक विशेष भूमिका की है और फिल्म के अंत में खुद नंबी नारायणन भी परदे पर नजर आते हैं। फिल्म ‘रॉकेट्री’ को चंद्रयान 3 की सफलता के ठीक अगले दिन पुरस्कार मिलने को माधवन एक दैवीय संयोग मानते हैं। वह कहते हैं, ‘ये शायद ईश्वर का एक और संदेश है।’ 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अपनी फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिलने को आर माधवन ने ईश्वर का आशीर्वाद माना है और इस पुरस्कार को इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन को समर्पित किया है।
माधवन कहते हैं, ‘मैंने सोचा भी नहीं था कि ये फिल्म इतनी लंबी यात्रा करेगी। इस फिल्म को लेकर मैं कहां कहां नहीं गया। आधी दुनिया ये फिल्म घूम चुकी है। कान फिल्म फेस्टिवल में इसे जो प्रशंसा मिला। वह भी मैं कभी नहीं भूल सकता। और, ये सब इसलिए कि नंबी नारायणन जी ने मुझ पर भरोसा किया और उस भरोसे पर खरा उतरने के लिए मैंने पूरी मेहनत की।’