{"_id":"67c0006796b7dbcb7603f894","slug":"alia-bhatt-reacts-on-post-defending-husband-supports-ranbir-kapoor-against-red-flag-womanizer-mommys-boy-2025-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: नेटिजेंस ने रणबीर को दिया 'रेड फ्लैग वूमनाइजर का टैग, आलिया ने पोस्ट को किया लाइक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: नेटिजेंस ने रणबीर को दिया 'रेड फ्लैग वूमनाइजर का टैग, आलिया ने पोस्ट को किया लाइक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:37 AM IST
सार
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के फैन पेज पर एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें रणबीर कपूर को 'रेड फ्लैग, वूमनाइजर, मामाज बॉय' जैसे लेबल का टैग दिया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
फैंस ने रणबीर को दिया 'रेड फ्लैग वूमनाइजर का टैग
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर के ट्रोल्स को जवाब दिया गया है, जो उन्हें रेड फ्लैग, वुमनाइजर और मम्मा बॉय का टैग देते हैं। इस पोस्ट पर आलिया भट्ट ने भी रिएक्ट किया है, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 of 5
आलिया ने खुशी से पोस्ट को किया लाइक
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। लेकिन कुछ लोग रणबीर को नापसंद करते हैं। एक यूजर ने रणबीर कपूर को रेड फ्लैग, वूमनाइजर और मामाज बॉय जैसे लेबल दिए, जिसके बाद आलिया ने रणबीर का बचाव करते हुए पोस्ट को लाइक किया और अपना समर्थन दिखाया।
3 of 5
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया ने जिस पोस्ट को लाइक किया, उसमें लिखा था, ''ये मजेदार है कि जलने वाले लोग हमेशा रणबीर को रेड फ्लैग, वुमनाइजर और मम्मा बॉय कहते हैं, लेकिन सच तो ये है कि रणबीर ने अपने ब्रांड के नाम में अपनी पत्नी और बेटी के नाम के शुरुआती अक्षर जोड़े हैं। अगर ये रेड फ्लैग है, तो ये इंटरनेट पर मौजूद हर ग्रीन फ्लैग से बेहतर है।'' इस पोस्ट को आलिया ने इंस्टाग्राम पर लाइक किया, जो अब उनके फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
आलिया ने किया रणबीर को सपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट ने पोस्ट को लाइक करके रणबीर के प्रति अपना समर्थन दिखाया, जिससे एक बार फिर उनके रिश्ते और प्यार की मजबूती साबित हुई। इस बीच, आलिया भट्ट की पोस्ट पर लाइक देखकर नेटिजेंस अपनी खुशी नहीं रोक पाए। प्रशंसकों ने अपनी खुशी और समर्थन जाहिर करते हुए कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी।
लव एंड वॉर में साथ नजर आएंगे रणबीर और आलिया
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
एक यूजर ने लिखा, ''बधाई हो, आलिया को पसंद आया'' एक और यूजर ने लिखा, ''पत्नी ने इसे मंजूरी दे दी'' एक और यूजर ने लिखा, ''हे भगवान, आलिया भट्ट को पसंद आया।'' वहीं एक समर्थक ने रणबीर का बचाव करते हुए लिखा, "उसे दिखावा करने की जरूरत नहीं है, हम जानते हैं कि वह कितना ईमानदार और प्यार करने वाला है।" एक और यूजर ने लिखा, "दिन-ब-दिन, वे सबसे अच्छे जोड़े बनते जा रहे हैं।" काम की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म लव एंड वॉर में स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा विक्की कौशल भी नजर आएंगे। हो सकता है कि यह फिल्म 2026 में रिलीज हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।