{"_id":"67bfef51972a160aba05000e","slug":"kesari-chapter-2-ananya-panday-father-chunky-panday-fashion-sense-is-questionable-but-i-do-borrow-2025-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ananya Panday: पिता के कपड़े पहनतीं हैं अनन्या पांडे, फिर भी चंकी का फैशन सेंस लगता है अजीबोगरीब, जानें क्यों","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ananya Panday: पिता के कपड़े पहनतीं हैं अनन्या पांडे, फिर भी चंकी का फैशन सेंस लगता है अजीबोगरीब, जानें क्यों
Thu, 27 Feb 2025 10:22 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:22 AM IST
सार
Kesari Chapter 2 Ananya Panday: अनन्या पांडे ने अपने करियर में एक लंबा सफर तय किया है और खुद को साबित किया है। अभिनेत्री अक्सर अपने माता-पिता और निजी जीवन के बारे में बात करती रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने पिता चंकी पांडे के फैशन सेंस के बारे में भी बात की।
विज्ञापन
अनन्या पांडे को पिता चंकी का फैशन सेंस लगता है अजीबोगरीब
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनन्या ने मजाकिया अंदाज में अपने पिता चंकी के फैशन सेंस की आलोचना करते हुए उनकी च्वाइज को अजीबोगरीब बताया, लेकिन अनन्या ने यह भी स्वीकार किया कि वह कभी-कभी उनके कपड़े पहन लेती हैं।हाल ही में वोग को दिए गए इंटरव्यू में चंकी और अनन्या ने एक-दूसरे के बारे में कई बातें खुलकर बताईं। अनन्या ने कहा, "आपके (चंकी पांडे) कपड़ों का चुनाव संदिग्ध है, लेकिन मैं कभी-कभी आपके कपड़े उधार ले लेती हूं।"
कभी-कभी पिता के कपड़ें भी पहनतीं हैं अनन्या
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
आगे अनन्या ने कहा, "फिल्मों के मामले में, हम दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं और साथ ही अलग तरह के अभिनेता हैं, लेकिन हम उन फिल्मों के जरिए जुड़ते हैं, जिन्हें हम देखना पसंद करते हैं। आप मेरे मूवी-गोइंग पार्टनर हैं और हमने साथ में कमर्शियल फिल्में देखी हैं, जैसे पुष्पा 2: द रूल (2024) और बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017)। कभी-कभी स्क्रिप्ट चुनते समय हम आपस में भिड़ जाते हैं।
दोनों (चंकी-अनन्या) साथ में देखते हैं कमर्शियल फिल्में
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
आगे अनन्या ने कहा, ''मैं अपने क्राफ्ट को जितना संभव हो उतना एक्सप्लोर करना चाहती हूं और ऐसे रोल करना चाहती हूं जो थोड़े हटकर और ज्यादा विशेष हों। मुझे पसंद है कि आप मुझे रास्ते में अपनी गलतियां करने देते हैं और बिना किसी दबाव के मुझे सलाह देते हैं।''
यह भी पढ़ें:
Mardaani 3: रानी की मर्दानी के तीसरे भाग के लिए निर्देशक को है खूंखार विलेन की तलाश, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग
यह भी पढ़ें:
Mardaani 3: रानी की मर्दानी के तीसरे भाग के लिए निर्देशक को है खूंखार विलेन की तलाश, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
'केसरी चैप्टर 2' में नजर आएंगी अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनन्या पांडे जल्द ही अक्षय कुमार और आर माधवन स्टारर फिल्म में नजर आएंगी। इसकी घोषणा करण जौहर ने 2024 में की थी। तीनों की साथ में पहली फिल्म का नाम 'केसरी चैप्टर 2' होगा। करण के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित यह फिल्म वकील सी शंकरन नायर की कहानी पर आधारित होगी, जिन्होंने 1920 के दशक में जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
यह भी पढ़ें:
Prakash Jha Birthday: अपनी फिल्मों से संवारा अजय देवगन का करियर, निर्देशक नहीं बल्कि पेंटर बनने की थी चाहत
यह भी पढ़ें:
Prakash Jha Birthday: अपनी फिल्मों से संवारा अजय देवगन का करियर, निर्देशक नहीं बल्कि पेंटर बनने की थी चाहत
विज्ञापन
अनन्या के अलावा फिल्म में अक्षय कुमार और आर माधवन भी नजर आएंगे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
'केसरी चैप्टर 2' को पहले 14 मार्च 2025 को रिलीज किया जाना था। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित यह फिल्म रघु पालत और पुष्पा पालत की किताब द केस दैट शुक द एम्पायर पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय इस फिल्म में वकील सी शंकरन नायर का किरदार निभाएंगे। हालांकि, अनन्या और माधवन की भूमिकाओं के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।