फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mardaani 3: रानी की मर्दानी के तीसरे भाग के लिए निर्देशक को है खूंखार विलेन की तलाश, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग

Thu, 27 Feb 2025 09:40 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 27 Feb 2025 09:40 AM IST
सार

Mardaani 3 Update Shooting: रानी मुखर्जी मर्दानी 3 में अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 2024 में की गई फिल्म की घोषणा के बाद फिल्म की शूटिंग के अलावा यह जानकारी भी सामने आई है कि फिल्म के निर्माता-निर्देशक को मर्दानी 3 के लिए एक खूंखार विलेन की तलाश है।
 

विज्ञापन
Mardaani 3 Director of Rani Mukerji action thriller in search of strong villain know when shoot will begins
मर्दानी 3 के निर्देशक को है खूंखार विलेन की तलाश - फोटो : सोशल मीडिया
मर्दानी 3 यशराज फिल्म्स की मर्दानी फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है। रानी मुखर्जी फिल्म मर्दानी की तीसरी किस्त में एक बार फिर से सख्त पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। तीसरे भाग की घोषणा 2024 में की गई थी। बहरहाल, फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा हैं। वहीं फिल्म के लिए कुछ कास्ट का टेस्ट लुक लागतार किया जा रहा है। मर्दानी 3 की शूटिंग को आगे बढ़ाने के लिए अब एक नए खूंखार खलनायक की तलाश है।

 
Mardaani 3 Director of Rani Mukerji action thriller in search of strong villain know when shoot will begins
मर्दानी 3 की घोषणा 2024 में की गई थी - फोटो : सोशल मीडिया
मिड-डे के अनुसार, मर्दानी 3 की टीम रानी मुखर्जी के साथ खलनायक की भूमिका के लिए एक अभिनेता की तलाश कर रही है। निर्देशक जून तक पुलिस की इस फिल्म पर काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं। यशराज फिल्म्स की टीम प्री-प्रोडक्शन पर काम कर रही है, जबकि स्क्रीनप्ले और लुक टेस्ट चल रहे हैं। मर्दानी 3 का निर्देशन अभिराज मीनावाला करेंगे।
 
Mardaani 3 Director of Rani Mukerji action thriller in search of strong villain know when shoot will begins
मर्दानी 3 का निर्देशन अभिराज मीनावाला करेंगे - फोटो : सोशल मीडिया
नए टैलेंट को लाने और एक दमदार विलेन की तलाश के लिए ऑडिशन चल रहे हैं। इसके अलावा, प्रोडक्शन टीम ने शुरुआती शूटिंग लोकेशन भी तय कर ली है। कुछ हिस्से मुंबई और दिल्ली में शूट किए जाएंगे। अगले कुछ हफ्तों में टीम उत्तर भारत की कुछ लोकेशन फाइनल कर लेगी। 

यह भी पढ़ें:
Prakash Jha Birthday: अपनी फिल्मों से संवारा अजय देवगन का करियर, निर्देशक नहीं बल्कि पेंटर बनने की थी चाहत
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mardaani 3 Director of Rani Mukerji action thriller in search of strong villain know when shoot will begins
रानी मुखर्जी फिर से शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में नजर आएंगी - फोटो : सोशल मीडिया
दिसंबर 2024 में, YRF ने इंस्टाग्राम पर मर्दानी 3 की घोषणा श्यर की थी। उन्होंने खुलासा किया कि रानी की मर्दानी 3 2026 में सिनेमाघरों में आएगी। उनकी पोस्ट में लिखा था, "इंतजार खत्म हुआ! #रानी मुखर्जी #मर्दानी3 में भयंकर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापस आ गई हैं। सिनेमाघरों में 2026 में।"

यह भी पढ़ें:
संभल कर देखिए अक्षरा सिंह का लेटेस्ट फोटोशूट, किसी खास के लिए लिखी दिल की बात
 
विज्ञापन
Mardaani 3 Director of Rani Mukerji action thriller in search of strong villain know when shoot will begins
फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग मुंबई और दिल्ली में होगी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी ने फिल्म के आगे की कहानी को लेकर कहा कि मर्दानी एक बेहद पसंदीदा फ्रैंचाइजी है और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी वादा किया कि वे इस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। रानी ने कहा, "मर्दानी 3 डार्क, जानलेवा और क्रूर है। इसलिए, मैं हमारी फिल्म के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्सुक हूं। मुझे उम्मीद है कि वे इस फिल्म को भी उतना ही प्यार देंगे, जितना उन्होंने हमेशा दिया है।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed