फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने नेपोटिज्म पर दिया बड़ा बयान, बोलीं- मैं मानती हूं कि मुझे इसका फायदा मिला लेकिन...

Thu, 11 May 2023 11:50 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 11 May 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
alia bhatt reacts to nepotism in bollywood industry says she is privileged but never takes her work for grante
आलिया भट्ट - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। भले ही वह नेपो किड हैं, लेकिन अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। अब आलिया ने अपने फिल्मी करियर पर खुलकर की है। आलिया ने खुलासा किया है कि अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने में उन्हें कुछ खास परेशानी नहीं हुई। उन्होंने इंडस्ट्री में चल रहे भाई भतीजावाद के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी।
alia bhatt reacts to nepotism in bollywood industry says she is privileged but never takes her work for grante
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया ने इंडस्ट्री में चल रहे भाई भतीजावाद को स्वीकार किया और कहा कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म है, लेकिन वह अपने काम को कभी भी हल्के में नहीं लेती हैं। वह पिछले कई साल से नेपोटिज्म को लेकर सवाल सुनती हुई आ रही हैं। अक्सर उनसे इस मुद्दे पर सवाल किया जाता है। इससे पहले भी आलिया नेपोटिज्म पर बात कर चुकी हैं।

Sudheer Babu: साउथ फिल्मों के बाद 'बागी' के विलेन बन बॉलीवुड में छाए सुधीर बाबू, रह चुके हैं बैडमिंटन खिलाड़ी


 
alia bhatt reacts to nepotism in bollywood industry says she is privileged but never takes her work for grante
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया ने कहा कि यह सही है कि किसी अन्य व्यक्ति की तुलना में स्टार्स के बच्चों को जल्दी और अच्छी शुरुआत मिल जाती है। वह इस बात को स्वीकार करती हैं कि उन्हें एक शुरुआत मिल गई। वह मानती हैं कि उनके पास कुछ खास अधिकार हैं और इसी के चलते वह हर दिन अपना सौ प्रतिशत देती हैं और कभी भी अपने काम को हल्के में नहीं लेती हैं। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ इतना कर सकती हैं कि अपना सिर नीचे रखकर काम करती रहें।

 

Pooja Bedi: बोल्ड एड से लेकर लिप लॉक किस करने तक, तमाम विवादों में घिर चुकी हैं पूजा बेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt reacts to nepotism in bollywood industry says she is privileged but never takes her work for grante
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

नेपोटिज्म और इससे मिलने वाले फायदे पर आलिया का कहना है कि पिछले कुछ साल में यह मुद्दा ज्यादा चर्चा में आया है। इस पर वह समझती हैं कि दूसरे लोगों के मुकाबले उनके लिए यह आसान था। वह अपने सपनों की तुलना दूसरों के सपनों से करती हैं। उनका मानना है कि कोई भी सपना छोटा सा बड़ा नहीं होता।

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने पिछले 14 साल से नहीं किया डिनर, इस रुटीन से खुद को रखते हैं हेल्दी

विज्ञापन
alia bhatt reacts to nepotism in bollywood industry says she is privileged but never takes her work for grante
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही आलिया फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ भी दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी।

Rabia Khan: सूरज के लिए नहीं खत्म हो रहा राबिया का गुस्सा, जिया की मां ने मुकदमे को बताया न्यायपालिका का मजाक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed