फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर को लताड़ने पर आलिया का कंगना को जवाब, कहा- 'वो जो इतनी बेबाकी से बोलती हैं उसे...'

Thu, 07 Mar 2019 10:13 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
alia bhatt reply to kangana ranaut for she mocked ranbir kapoor at manikarnika success party
alia bhatt
कंगना रनौत ऐसी एक्ट्रेस हैं जो किसी भी बड़े एक्टर के खिलाफ कुछ भी बोलने से डरती नहीं हैं। हाल ही में 'मणिकर्णिका' की सक्सेस पार्टी के दौरान कंगना ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने रणबीर के राजनैतिक मुद्दों पर विचार ना रखने को गैरजिम्मेदार बताया था।
alia bhatt reply to kangana ranaut for she mocked ranbir kapoor at manikarnika success party
alia bhatt
अब एक ईवेंट में आलिया भट्ट से इस बारे में सवाल पूछा गया । आलिया ने बड़ी ही समझदारी से इस सवाल का जवाब दिया । साथ ही उन्होंने कंगना की तारीफ भी की। आलिया कहती हैं, ''मेरे अंदर कंगना की तरह खुलकर बोलने की क्षमता नहीं हैं  लेकिन मैं कंगना की बेबाकी के लिए उनकी बहुत इज्जत करती हूं ।  हां, एक तरीके से वे सही भी हैं ।
alia bhatt reply to kangana ranaut for she mocked ranbir kapoor at manikarnika success party
ranbir kapoor alia bhatt
'कभी कभी ऐसा होता है कि हम बैकस्टेप ले लेते हैं । हमें लगता है कि क्यों फालतू में बोलना । मेरे विचार हैं लेकिन उसे मैं अपने तक ही रखना चाहती हूं । मेरे पापा मुझसे अक्सर कहते हैं कि दुनिया में हर कोई हर बात पर अपने विचार रखता है । तुम अगर नहीं रखोगी तो उससे फर्क नहीं पड़ेगा ।'

View this post on Instagram

Kudos to #KanganaRanaut she genuinely speaks very well says #aliabhatt

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt reply to kangana ranaut for she mocked ranbir kapoor at manikarnika success party
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आलिया ने हमेशा कंगना की बातों का जवाब दिया है । फिर जब बात रणबीर की हो तो वो चुप कैसे रह सकती हैं । बता दें कि कंगना ने रणबीर को लेकर कहा था, 'रणबीर कपूर कहते हैं कि हम पॉलिटिक्स के बारे में क्यों बोलें? हमने क्या किया? हमने कुछ नहीं किया। ऐसे नहीं चलता, आपको जिम्मेदार बनना पड़ता है। आपको पता है कि देश की वजह से आपका घर है। यह देशवासियों का ही पैसा है, जिससे आप मर्सिडीज में बैठते हैं। आप इस तरह की बात कर कैसे सकते हैं?'
विज्ञापन
alia bhatt reply to kangana ranaut for she mocked ranbir kapoor at manikarnika success party
Alia Bhatt sister wedding - फोटो : Instagram
जॉन अब्राहम ने भी कंगना का सपोर्ट किया था । जॉन ने कहा था- 'अगर एक्टर्स पॉलिटिकली अवेयर हैं तो उन्हें ऐसा जरूर करना चाहिए। मुझे लगता है कंगना रनौत को चीजों की जानकारी होती है। अगर आप पॉलिटिकली अवेयर हैं तो आपको अपनी राय रखनी चाहिए। इसके साथ ये जोड़ना अहम है कि उनके पास पॉलिटिक्स की समझ हो। आप ऐसे मूर्ख नहीं हो सकते, जिसे किसी भी बात की कोई जानकारी नहीं है । आपको अगर नहीं पता कि बिहार से लेकर सीरिया तक में क्या हो रहा है तो आपको चुप ही रहना चाहिए' ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed