फिल्म मेकर करण जौहर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कलंक' अपनी चौथी सालगिरह मनाने के लिए तैयार है। इस बीच फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस आलिया भट्ट का एक पुराना इंटरव्यू काफी चर्चा में है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने पिता महेश भट्ट और मां सोनी राजदान के रिश्ते को लेकर बयान दिया है। साल 2019 में आई फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन के दौरान आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनके पिता उनकी मां से मिले थे क्योंकि उनका 'एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर' था। उन्होंने कहा था कि जीवन में कभी-कभी कुछ चीजें किसी कारण से होती हैं।
Alia Bhatt: 'रणबीर धोखा देगा तब समझ आएगा’, बेवफाई पर पिता का किया बचाव तो ट्रोल्स ने आलिया को ऐसे लगाई लताड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि आलिया की मां सोनी राजदान और दिग्गज फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने 20 अप्रैल 1986 में शादी की थी। दोनों की दो बेटियां शाहीन और आलिया हैं। वहीं, एक्ट्रेस पूजा भट्ट और राहुल भट्ट महेश और उनकी एक्स वाइफ किरण भट्ट के बच्चे हैं।अपने दमदार अभियन से आलिया ने बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर लिया है। बेवफाई और अफेयर पर आलिया भट्ट के कमेंट्स को इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। पिता महेश भट्ट का बचाव करने के लिए यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- एक्ट्रेस अब बेवफाई को नॉर्मल कर रही हैं??? उसके एक ने कमेंट किया- वह महेश के बीमार रिश्ते की उपज है। वह इसे सही ठहराने के लिए बाध्य हैं। एक ने कहा- रणबीर धोखा देगा तब समझ जाएगा।
पिछले साल अप्रैल में एक्ट्रेस ने अभिनेता रणबीर कपूर के साथ शादी की थी। साल 2022 काफी खास रहा क्योंकि कपल एक क्यूट बेटी राहा के माता-पिता बनें। फिल्म कलंक की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया था। 'कलंक' में आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित के अलावा कुणाल खेमू और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इस फिल्म में आलिया ने रूप का किरदार निभाया था। फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी, मगर बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
यह भी पढ़ें- Bholaa: 'भोला' से पहले इन फिल्मों में नजर आ चुकी है अजय देवगन-तब्बू की जोड़ी, जानिए कैसा रहा रिपोर्ट कार्ड