सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: फोटोग्राफर की बूढ़ी मां से मिलाया हाथ.. मजाक में की शिकायत, आलिया भट्ट के इस अंदाज ने लूटी महफिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 08 May 2023 08:51 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Rocky aur rani ki Prem kahani actress with papraazi mom says apka beta bahut pareshan karta hai
आलिया भट्ट - फोटो : social media

आलिया भट्ट बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। आलिया की खूबसूरती से लेकर उनकी फिल्मों और निजी जिंदगी की की चर्चा आए दिन होती रहती है। अभिनेत्री के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए भी बेताब रहते हैं, जिसकी वजह से पैपराजी अक्सर आलिया के पीछे घूमते नजर आते हैं। एक्ट्रेस आए दिन पैपराजी से मिलती हैं, लेकिन कल आलिया पैपराजी से नहीं बल्कि उनमें से एक की मम्मी से मिलीं।  

Trending Videos
Alia Bhatt Rocky aur rani ki Prem kahani actress with papraazi mom says apka beta bahut pareshan karta hai
आलिया भट्ट - फोटो : social media

आलिया भट्ट देश की एक बड़ी सुपरस्टार हैं। हालांकि, वह डाउन-टू-अर्थ रहने में विश्वास करती हैं, जिसका एक उदाहरण हमें बीते दिन देखने को मिला। बीते दिन आलिया ने मुंबई में ग्लोबल स्पोर्ट्स पिकलबॉल चैंपियनशिप में भाग लिया, जहां उन्होंने एक फोटोग्राफर एक्ट्रेस से मिलने के लिए अपनी मां को साथ लेकर आए थे। आलिया और फोटोग्राफर की मां के बीच हुई इस मुलाकात का वीडियो ऑनलाइन तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Rocky aur rani ki Prem kahani actress with papraazi mom says apka beta bahut pareshan karta hai
आलिया भट्ट - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में आलिया भट्ट फोटोग्राफर की मां से हाथ मिलाती नजर आ रही हैं और मजाक में शिकायत कर रही हैं कि उनका बेटा उन्हें परेशान करता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया फौरन उनकी तरफ बढ़ती हैं और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करती हैं। वह अपने हाथ भी हिलाती हैं और कहती हैं, आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।' फोटोग्राफर की ओर इशारा करते हुए, वह मजाक में कहती हैं, 'आपका बेटा बहुत परेशान करता है मुझे... नहीं, बहुत अच्छा काम करता है।' इसके बाद एक्ट्रेस ने उनके साथ फोटो क्लिक कराया और फोटोग्राफर से कहा, 'आराम से ले कर जाओ।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Alia Bhatt Rocky aur rani ki Prem kahani actress with papraazi mom says apka beta bahut pareshan karta hai
आलिया भट्ट - फोटो : insta

आलिया भट्ट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में उनका बर्ताव देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कोई अभिनेत्री को 'प्योर हार्ट' बुला रहा है, तो कोई आलिया को बेस्ट बता रहा है। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
The Kerala Story: आलोचकों पर भड़के अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने देखी फिल्म 'द केरल स्टोरी'

विज्ञापन
Alia Bhatt Rocky aur rani ki Prem kahani actress with papraazi mom says apka beta bahut pareshan karta hai
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट अगली बार रणवीर सिंह के साथ करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगी। इसके साथ ही वह गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ 'द हार्ट ऑफ स्टोन' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म से आलिया हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा, अभिनेत्री के पास प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की 'जी ले जरा भी' है।
Exclusive: जेठमलानी और स्वामी की बोलती बंद कर देने वाला ‘बंदा’, मनोज बाजपेयी ने पीड़िता को समर्पित की फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed