{"_id":"60211abf8ebc3e4a14378c6f","slug":"alia-bhatt-shared-her-kaho-na-pyar-hai-dance-video-from-maldives-vacation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समंदर किनारे बिकिनी पहन आलिया ने किया ऐसा डांस, रणबीर भी कह उठेंगे- कहा ना प्यार है...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
समंदर किनारे बिकिनी पहन आलिया ने किया ऐसा डांस, रणबीर भी कह उठेंगे- कहा ना प्यार है...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Mon, 08 Feb 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दोस्तों संंग आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट अपने फिल्म शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर इन दिनों मालदीव के टूर पर हैं। यहां वे दोस्तों के साथ वैकेशन का मजा ले रही हैं। आलिया के साथ उनकी बहन शाहीन भट्ट और गर्ल गैंग मौजूद है। अब उन्होंने ‘कहो न प्यार है’ के गाने पर डांस करते हुए वीडियो साझा किया है।
2 of 5
दोस्तों संंग आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस वीडियो में मालदीव का खूबसूरत नजारा साफ दिखाई दे रहा है। समंदर का नीला पानी और आलीशान रेजॉर्ट आलिया को खूब भा रहा है। समुद्र किनारे रेत पर खड़े होकर वे भरपूर मस्ती कर रही हैं। उन्होंने पिंक कलर की बिकिनी पहन रखी है और सफेद शर्ट से इसे लुक दिया है।
3 of 5
छुट्टियों में एंजॉय करतीं आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
वैकेशन मोड में चल रहीं आलिया भट्ट ने समंदर की रेत पर धूप में खूब डांस किया। ‘कहो न प्यार है’ गाने पर किया गया उनका डांस सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वीडियो में साथ में उनकी दोस्त भी नजर आ रही हैं। सभी बिकिनी पहनकर समां का लुत्फ उठा रहे हैं। वे लंच भी कर रही हैं। उनकी दोस्त ने दो मनमोहक नजारे वाले वीडियो शेयर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट अब उन स्टार्स की लिस्ट में हैं, जो हालिया दिनों में अपना हॉलिडे मनाने मालदीव के समंदर किनारे पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वे स्विमसूट पहने समंदर की लहरों पर बैठी थीं और रेत संग अटखेली करते उनकी फोटो वायरल हो गई थी। मल्टी कलर की बिकिनी में आलिया बेहद बोल्ड लग रही थीं। फैंस ने उनके पोस्ट पर काफी रिएक्शन दिए।
विज्ञापन
5 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
बता दें कि आलिया भट्ट इससे पहले एक और वैकेशन पर थीं। नए साल का जश्न वे रणबीर के साथ मना रही थीं। इसके लिए वे रणबीर और उनके परिवार के साथ रणथम्भौर गई हुई थीं। इसके अलावा उन्हें रणबीर के साथ दिल्ली में भी देखा गया था। यहां वे रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा के घर डिनर के लिए पहुंची थीं। रिद्धिमा ने वो तस्वीरें साझा की थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।