फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: मेट गाला 2023 में प्रियंका चोपड़ा ने की थी आलिया भट्ट की मदद, एक्ट्रेस ने खुद खुलासा कर जताया आभार

Fri, 05 May 2023 05:34 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 05 May 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Shares her Experience of Met Gala 2023 and says Priyanka Chopra made ease during her first debut
आलिया भट्ट - फोटो : social media

बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में मेट गाला 2023  के रेड कारपेट पर अपनी शानदार शुरुआत की है। फैंस भी अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को देखकर काफी खुश हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री आलिया भट्ट ने मेट गाला से पहले प्रियंका चोपड़ा के साथ हुई मजेदार बातचीत का खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर दोनों के बीच क्या बातचीत हुई है।

Alia Bhatt Shares her Experience of Met Gala 2023 and says Priyanka Chopra made ease during her first debut
आलिया भट्ट - फोटो : social media

मेट गाला में प्रियंका कई बार इस कार्यक्रम में धूम मचा चुकी हैं। इस साल पहली बार आलिया ने भी इसमें अपना डेब्यू किया है, जिसे लेकर वह काफी सुर्खियां भी बटोर रही है। अब हाल ही में, आलिया ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें टॉयलेट तक ले जाने के लिए  प्रियंका की मदद की जरूरत पड़ने की बात करती हैं। आलिया का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Vijay Varma: 'दहाड़' में अपने किरदार से बेहद खुश हैं विजय वर्मा, बोले- तुरंत भर दी थी हामी

 

Alia Bhatt Shares her Experience of Met Gala 2023 and says Priyanka Chopra made ease during her first debut
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को साझा करते हुए आलिया ने कहा,  ‘बात यह है कि मैं सामाजिक रूप से बहुत अजीब और शर्मीली हूं। यह बहुत अजीब है कि मैं एक अभिनेत्री हूं और फिल्म इंडस्ट्री में कैसे हूं। आप जानते हैं स्टेज, स्पॉटलाइट, जो कुछ भी हो वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। प्रियंका और मैं कल इसके बारे में बात कर रहे थे। वह कहती 'तुम अंदर जाओ और हमें ढूंढो'। मैंने कहा अगर मैं ऐसा करती हूं तो आपको मुझे बाथरूम में ले जाना होगा। मैं खुद नहीं जा पाऊंगी।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vogue (@voguemagazine)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Shares her Experience of Met Gala 2023 and says Priyanka Chopra made ease during her first debut
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

यह पहली बार था जब मेट गाला में आलिया ने शिरकत की। इस दौरान आलिया ने नेपाली-अमेरिकी डिजाइनर प्रबल गुरुंग का डिजाइन किया हुआ बॉलरूम व्हाइट पर्ल गाउन पहना था। इस ड्रेस में अभिनेत्री काफी खूबसूरत लग रही थीं और उनका यह लुक भी फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस आलिया की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

Ileana DCruz: प्रेग्नेंसी का दर्द शेयर करते हुए बोलीं इलियाना, कहा- नींद नहीं, पेट में डांस पार्टी हो रही है

विज्ञापन
Alia Bhatt Shares her Experience of Met Gala 2023 and says Priyanka Chopra made ease during her first debut
आलिया भट्ट - फोटो : social media

 आपको बता दें कि इससे आलिया ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को मेट गाला लुक की तैयारी की एक झलक दिखाई, जिसमें आलिया मेट गाला के लिए रेडी होती नजर आ रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही आलिया करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed