बॉलीवुड निर्देशक महेश भट्ट की बेटी शाहीन भट्ट ने अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड ईशान के साथ सगाई कर ली है। जिसकी तस्वीरें शाहीन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। अनन्या पांडे से लेकर कई सेलेब्स शाहीन को सगाई की बधाई दे रहे हैं।
आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने की सगाई, मंगेतर के साथ साझा की तस्वीरें; अनन्या समेत सेलेब्स ने दी बधाई
Shaheen Bhatt-Ishaan Mehra Engagement: महेश भट्ट की बेटी और आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने अपने बॉयफ्रेंड ईशान से सगाई कर ली है। शाहीन ने यह खुशखबरी खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर दी है।
शाहीन भट्ट ने ईशान के साथ अपनी सगाई की तस्वीरों को इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में दोनों एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में शाहीन अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में ईशान और शाहीन के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है।
शाहीन ने लिखा नोट
शाहीन भट्ट की इन तस्वीरों ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। शाहीन भट्ट ने तस्वीरें शेयर करते हुए जानकारी दी कि उन्होंने ईशान मेहरा से सगाई कर ली हैं। इन तस्वीरों के साथ शाहीन ने कैप्शन में लिखा, 'हमने एक-दूसरे को पसंद करने में कुछ ज्यादा ही कर दिया।'
सेलेब्स ने दी बधाई
इन तस्वीरों में शाहीन भट्ट और ईशान मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से माना जा रहा है कि शाहीन भट्ट जल्द शादी कर लेंगी। शाहीन और ईशान को कई सेलेब्स ने सगाई की बधाई दी है।
- शनाया कपूर, रिया कपूर और शाहरुख खान की मैनेजर ने लिखा, 'बधाई हो'
- अनन्या पांडे ने लिखा, 'शाहीन, तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं, तुम्हें बहुत सारा प्यार और खुशियां मिलें'
- अर्जुन कपूर ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया है
- नीना गुप्ता ने लिखा, 'वाह, बधाई हो प्यारी शाहीन'
- निर्देशक जोया अख्तर ने लिखा, 'कांगो और बोंगो'
- नव्या नवेली नंदा ने लिखा, 'शाहीन को बहुत-बहुत बधाई'
- मसाबा गुप्ता ने लिखा, 'बधाई हो दोस्तों, बहुत सारा प्यार'

कौन हैं ईशान मेहरा?
ईशान मेहरा एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक और एथलीट हैं, जो वर्तमान में मुंबई में एक प्रमाणित फिटनेस कोच और पर्सनल ट्रेनर के रूप में काम करते हैं। अब वह शाहीन भट्ट के मंगेतर बन चुके हैं। आज दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक कर दिया है।
A post shared by Shaheen Bhatt (@shaheenb)
यह भी पढ़ें: मिलाप जावेरी ने याद किया 'एक दीवाने की दीवानियत' की शूटिंग का पहला दिन, हर्षवर्धन के साथ शेयर की शूट की तस्वीर..
