फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई आलिया भट्ट की 'राजी', अक्षय कुमार को पीछे छोड़ बना डाला ये रिकॉर्ड

Wed, 20 Jun 2018 09:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 20 Jun 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Starrer Raazi Crosses Rs 200 Crore Club Worldwide
raazi

आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर 'राजी' 11 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने पसंद भी किया था। आलिया भट्ट की 'राजी' दूसरी ऐसी महिला केंद्रित फिल्म है जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ते हुए 122.07 करोड़ की कमाई की है। अगर बात करें फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की तो स्पाई थ्रिलर फिल्म 'राजी' ने दुनियाभर में 207 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Alia Bhatt Starrer Raazi Crosses Rs 200 Crore Club Worldwide
raazi
राजी को पॉजिटिव रिव्यू और माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देखने पहुंचे। फिल्म का कॉन्टेंट और इसके डायलॉग्स जैसे, 'वतन के आगे कुछ नहीं, खुद भी नहीं', लोगों में देशभक्ति की भावना भरने में कामयाब रहे। करण जौहर ने ट्वीट कर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की जानकारी दी है।
 

 
Alia Bhatt Starrer Raazi Crosses Rs 200 Crore Club Worldwide
raazi
आलिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की बात करें तो राजी पहले नम्बर पर है। दूसरे नम्बर पर है 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया'। इस फिल्म में आलिया के साथ वरुण धवन भी थे। फिल्म ने 116.68 करोड़ की कमाई की थी। 'राजी' के कलेक्शन को देखते हुए ऐसा लगता है कि अब यह फिल्म आलिया के अब तक के करियर की सबसे हिट फिल्म है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Starrer Raazi Crosses Rs 200 Crore Club Worldwide
raazi
आलिया भट्ट की फिल्म राजी ने अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'पैडमैन' को पीछे छोड़ दिया है। आर बाल्कि के निर्देशन में बनी फिल्म इस फिल्म का बजट करीब 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड लाइफ टाइम 120.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
Alia Bhatt Starrer Raazi Crosses Rs 200 Crore Club Worldwide
raazi
'राजी' महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खूफिया जानकारी देती हैं। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल, रजित कपूर, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राजदान अहम भूमिका में हैं। 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म को रिव्यू में 4 स्टार दिए गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed