{"_id":"60236a7d8ebc3e4c684bd0df","slug":"alia-bhatt-starrer-sanjay-leela-bhansali-film-gangubai-kathiawadi-release-on-eid-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज को लेकर गुणाभाग शुरू, सलमान से टकराने के मूड में भंसाली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज को लेकर गुणाभाग शुरू, सलमान से टकराने के मूड में भंसाली
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Gangubai Kathiawadi
- फोटो : amar ujala mumbai
Link Copied
संजय लीला भंसाली की आने वाली चर्चित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का तकरीबन सारा काम अंतिम दौर में पहुंच चुका है। फिल्म की रिलीज डेट के लिए भंसाली के दफ्तर से लेकर पेन स्टूडियोज के प्रबंधन तक हलचल देखी जा रही है। फिल्म को इस लिहाज से तैयार किया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर इसे इस साल ईद पर भी रिलीज किया जा सके। हालांकि, ईद पर सलमान खान की ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ और जॉन अब्राहम की ‘सत्यमेव जयते 2’ में भिड़ंत पहले से तय हो चुकी है।
Trending Videos
2 of 5
सलमान खान- राधे योर मोस्ट वांटेड भाई
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ को जी स्टूडियोज ने खरीदा है। इस फिल्म का सौदा कराने में पेन स्टूडियोज की भी अहम भूमिका बताई जाती है। फिल्म की रिलीज वैसे तो सलमान खान ने ईद पर घोषित कर रखी है। लेकिन, इस गुणाभाग में पेन स्टूडियोज की दखल भी अहम भूमिका निभाएगी क्योंकि संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में भी पेन स्टूडियोज का ही पैसा लगा है। पेन स्टूडियोज के मालिक जयंती लाल गडा के पिक्चर में आने के बाद ही सलमान ने भंसाली की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ करने से मना कर दिया था। लेकिन, अब पासा पलट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : social media
फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ कहानी है मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में कोठा चलाने वाली एक दिलेर औरत की जिसकी पहुंच मुंबई के उस वक्त के डॉन करिम लाला तक थी। यह कहानी गुजरात की एक भोली सी लड़की के माफिया क्वीन गंगूबाई काठीयावाड़ी बनने तक की है। इस फिल्म में गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं आलिया भट्ट।
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट इसी फिल्म की शूटिंग पूरी कर अपने दोस्तों के साथ मालदीव छुट्टियां मनाने गईं थीं लेकिन अभिनेतार राजीव कपूर के निधन के बाद अपने मित्र रणबीर कपूर का साथ देने वह वापस लौट आई हैं। इस बीच पता ये भी चला है कि आलिया भट्ट ने अपनी गर्मियों की छुट्टियों की योजना भी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की रिलीज के हिसाब से ही बनाई है।
विज्ञापन
5 of 5
अजय देवगन
- फोटो : Social Media
फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में करीम लाला का अहम किरदार अजय देवगन निभाएंगे। डॉन करीम लाला को गंगूबाई काठियावाड़ी ने राखी बांध कर अपना भाई बना लिया था। करीम लाला के भारी-भरकम इस किरदार को निभाने के लिए अजय देवगन ने भंसाली को मात्र 10 दिन का समय दिया। फिल्म की रिलीज को लेकर भंसाली की नजर ईद पर भी टिकी हुई है। अगर इस फिल्म के बचे हुए भाग को जल्दी से पूरा कर लिया जाता है तो फिल्म मई महीने में रिलीज के लिए तैयार हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।