{"_id":"6023589a8ebc3ed286630762","slug":"salman-khan-and-katrina-kaif-starrer-tiger-3-shoot-will-start-in-mumbai-then-followed-europe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विदेश नहीं मुंबई में ही शुरू होगी फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग, ये है अब तक की पूरी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विदेश नहीं मुंबई में ही शुरू होगी फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग, ये है अब तक की पूरी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 10 Feb 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, कटरीना कैफ
- फोटो : टाइगर जिंदा है
Link Copied
दो देशों के जासूसों की एक्शन से भरपूर कहानी एक बार फिर बड़े पर्दे पर जलवे बिखेरने की पूरी तैयारी में है। जी हां, हम बात कर रहे हैं, 'टाइगर 3' की। पिछली दो फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता के बाद ‘टाइगर 3’ पर काम शुरू हो चुका है। फिल्म की शूटिंग की खबरें लगातार आ रही हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि ये शूटिंग विदेश में शुरू होगी। लेकिन, ताजा जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग अगले महीने से मुंबई में ही शुरू होने जा रही है।
Trending Videos
2 of 5
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : टाइगर जिंदा है
जानकारी के अनुसार, पहले दौर की शूटिंग इसी साल मार्च से यशराज फिल्म्स के बैनर तले शुरू होने जा रही है। सलमान खान और कटरीना कैफ मार्च से लगभग एक महीने आगे तक की शूटिंग को स्टूडियो में ही पूरा करेंगे। अप्रैल में ये दोनों कलाकार अपनी दूसरी फिल्मों के कामों में व्यस्त रहेंगे। सलमान अपनी ईद पर रिलीज होने वाली अगली फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' के प्रोमोशन में व्यस्त रहेंगे और साथ ही कटरीना इसी दौरान निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग करने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : टाइगर जिंदा है
‘टाइगर 3’ की शूटिंग मुंबई के बाद जून में विदेश में शुरू की जाएगी। फिल्म ‘टाइगर 3’ के ज्यादातर हिस्से को यूरोपीय देशों के विभिन्न हिस्सों में फिल्माया जाना है। शूटिंग का यह अनुमानित दौरा 45-50 दिनों का होने वाला है। जिसमें एक लोकेशन से दूसरे पर जाने की कवायद लगी रहेगी। यूरोप की हालिया स्थिति कोरोना के नए स्ट्रेन के फैलाव की वजह से ठीक नही हैं। लेकिन जून तक हालात सुधरने की काफी उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म की यूरोपीय देशों में शूटिंग के समय का चुनाव हालात को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
4 of 5
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : टाइगर जिंदा है
निर्देशक मनीष शर्मा अपनी टीम के साथ शूटिंग के लोकेशन का मुआयना पहले ही कर चुके हैं। यूरोप के कई देशों में बटी लोकेशन का जायजा लेने के साथ ही मनीष ने वैकल्पिक स्थानों का भी चयन किया है कि अगर हालात काबू में न रहें और कोविड की वजह से यूरोप में शूट करना मुश्किल हुआ तो फिल्म को किन जगहों पर फिल्माया जा सकता है। फिल्म ‘टाइगर 3’ के कुछ हिस्से की शूटिंग इस्तांबुल मे भी होनी है।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : टाइगर जिंदा है
योजना के मुताबिक यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बनने जा रही है। जिसका बजट लगभग 350 करोड़ रखा गया है। इसके एक्शन सीन्स को वास्तविक जगहों पर विदेशों में फिल्माया जाना है और खबरों की मानें तो यह फिल्म सिर्फ अपनी फ्रैंचाइजी को ही नही बल्कि ‘वार’ और ‘पठान’ को भी पीछे छोड़ने की तैयारी में है। इस फिल्म में सलमान को दो लुक में देखा जाएगा। एक क्लीन शेव वाले ‘एक था टाइगर’ के लुक में और दूसरे ‘टाइगर जिंदा है’ के लुक में ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।