{"_id":"5d5259bb8ebc3e6cc578491a","slug":"alia-bhatt-take-selfie-with-security-guard-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉडीगार्ड्स को पीछे कर आलिया ने पूरी की सिक्योरिटी गार्ड की डिमांड, वीडियो देख खुश होंगे फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉडीगार्ड्स को पीछे कर आलिया ने पूरी की सिक्योरिटी गार्ड की डिमांड, वीडियो देख खुश होंगे फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट के पास कई बड़े बजट की फिल्में हैं । रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के बाद आलिया 'सड़क 2' और 'इंशाअल्लाह' में नजर आएंगी । हाल ही में आलिया को विशेष ऑफिस के बाहर देखा गया । इस दौरान आलिया सफेद रंग की टीशर्ट और लोअर में नजर आईं ।
2 of 5
alia bhatt
- फोटो : social media
आलिया के बॉडीगार्ड्स भी उनके साथ थे । आलिया जब ऑफिस से बाहर निकलीं तो एक सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन आलिया के बॉडीगार्ड ने उससे दूर रहने के लिए कहा। आलिया को ये देखकर अच्छा नहीं लगा ।
आलिया ने गार्ड की ओर देखा और उसे आवाज देकर बुलाया । गार्ड सहम गया लेकिन आलिया ने कहा कि आओ सेल्फी ले लो । फिर गार्ड आलिया के पास आया और उनके साथ सेल्फी ली । गार्ड को खुश देख आलिया भी खुश नजर आईं ।
इसके बाद आलिया अपनी कार की ओर बढ़ीं । उन्होंने मीडिया को देख फ्लाइंग किस दिया । बता दें कि अपनी फिल्मों के अलावा आलिया, रणबीर के साथ रिलेशन को लेकर भी चर्चा में हैं । आलिया और रणबीर की शादी को लेकर भी खबरें आती रहती हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
alia bhatt
- फोटो : social media
हाल ही में ये खबर आई कि रणबीर आलिया के पिता महेश भट्ट से मिलने पहुंचे थे।जिसके बाद से अब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि रणबीर ने महेश भट्ट से आलिया से शादी को लेकर बात की है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां तक बताया जा रहा है कि 2020 की गर्मियों में रणबीर-आलिया हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।